Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection:  'धुरंधर 2' ने 36वें दिन भी उड़ाए 'भूत बंगला' के होश , खौफ दिखाकर कमाए करोड़ों

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:06 AM (IST)

    धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 36 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन मूवी की रफ्तार बनी हुई है। यह फिल्म गुरुवार को भी 'भूत बंगला' पर खतरा बन मंडराई। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-36/ फोटो-Instagram

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-36/ फोटो-Instagram

    HighLights

    1. 'धुरंधर 2' का 36वें दिन भी कायम रहा खौफ

    2. 'भूत बंगला' पर खतरा बनकर मंडरा रही 'धुरंधर 2'

    3. 36 दिनों में धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कुल कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 Collection) न सिर्फ इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनी है, बल्कि यह मूवी इंडियन सिनेमा के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस करने वाली यह मूवी वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'भूत बंगला' के लिए अभी भी मुसीबत बनी हुई है।

    'धुरंधर 2' को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में कुल कितनी कमाई की है और साथ ही गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका कैसा हाल रहा है, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

    36 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' का वार है जारी

    241 करोड़ रुपये के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली 'धुरंधर 2' ने पठान से लेकर जवान, और एनिमल से लेकर पुष्पा 2 और बाहुबली 2 तक के कई बड़े रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। हालांकि, अब भी इस फिल्म की भूख शांत नहीं हुई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 36 दिनों में वर्ल्डवाइड 1812 करोड़ रुपये के आसपास का धांसू कलेक्शन कर लिया है।

    बीते 2 दिनों के अंदर इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है, जो रिलीज के एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी काफी अच्छी मानी जा रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो यह अब तक 471.27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: भूत बंगला से नहीं डरा 'हमजा', धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई है जारी

    dhurandhar 2 worldwide collection day 36

    'धुरंधर 2' ने बदली कई सितारों की किस्मत

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' की सबसे खास बात यह है कि मूवी में दर्शकों ने सिर्फ रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को ही नहीं सराहा है, बल्कि राकेश बेदी को 'जमील जमाली', अर्जुन रामपाल को 'मेजर इकबाल', सारा अर्जुन को 'यालीना' और संजय दत्त व आर माधवन को उनके बेहतरीन किरदारों के लिए भी भरपूर प्यार दिया है।

    dhurandhar 1

    'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद तो चख लिया है, लेकिन अब फैंस इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह मूवी मई के अंत तक जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- छह देशों में बैन के बावजूद विदेशों में Dhurandhar 2 ने उड़ाया गर्दा, इन कंट्रीज में बनी नंबर 1