Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में बवाल... गल्फ देशों में बैन; कैसे दुनियाभर में धड़ल्ले से नोट छाप रही Dhurandhar 2, तोड़े बड़े रिकॉर्ड्स

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:05 PM (IST)

    Dhurandhar 2 दुनियाभर में गदर मचा रही है, फिल्म चाइना और गल्फ देशों में बैन के बावजूद वर्ल्डवाइड नए रिकॉर्ड बना रही है। ...और पढ़ें

    गल्फ देशों और चाइना में बैन है 'धुरंधर 2'

    गल्फ देशों और चाइना में बैन है 'धुरंधर 2'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar 2 भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धड़ल्ले से कमाई कर रही है। यह ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सोचने वाली बात यह है कि यह गल्फ देशों और चाइना में बैन है लेकिन इसके बावजूद फिल्म दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं चीन- देशों में बैन के बावजूद फिल्म कलेक्शन के मामले में ओवरसीज लेवल पर छाई हुई है।

    'धुरंधर 2' ने विश्व के बड़े बाजारों से बाहर रहने के बावजूद, रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ भारतीय सिनेमा के लिए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड लगभग 1400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और इसी के साथ ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Shah Rukh के साथ पोज देते दिखे रणवीर सिंह, SRK की चुप्पी से नाराज थे फैंस!

    चाइना और गल्फ देशों में भारतीय सिनेमा

    सवाल ये उठता है कि भारतीय सिनेमा के लिए वर्ल्डवाइड लेवल पर गल्फ देश और चाइना अहम क्यों है? इसका जवाब है इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय लोगों का रहना, इसी वजह से फिल्में यहां अच्छी कमाई कर पाती हैं।

    _dhurandhar2 (2)

    भारतीय फिल्मों के लिए चाइना सोने की खानॉ

    इसी तरह, चीन भी कुछ चुनिंदा भारतीय फिल्मों के लिए सोने की खान साबित हुआ है, इसकी वजह है उन फिल्मों की मजबूत भावनात्मक कहानी जो वहां के दर्शकों के दिलों को छू जाती है। असल में, 'दंगल' की रिकॉर्ड-तोड़ 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओवरसीज कमाई का ज्यादातर हिस्सा विदेशी बाजारों से ही आया था। 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भारत के बाहर से हुई थी। इसमें से, अकेले चीन ने 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दिया, जबकि GCC में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई।

    खबरें और भी

    _dhurandhar2

    टॉप 5 फिल्मों में शामिल हुई 'धुरंधर 2'

    GCC और चाइना जैसे बड़े बाजारों में रिलीज ना होने के बावजूद 'धुरंधर 2' ने विदेशी बाजारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है।

    ओवरसीज कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में-

    पठान (Pathaan)- 466 करोड़ रुपये (लगभग)

    जवान (Jawan)- 455 करोड़ रुपये (लगभग)

    बाहुबली 2 (Baahubali 2) - 445 करोड़ रुपये (लगभग)

    धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)- 310 करोड़ रुपये (अब तक)

    धुरंधर (Dhurandhar)- 272 करोड़ रुपये

    जिस तरह 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) अभी कमाई कर रही है यह कुछ हफ्तों में 'जवान', 'पठान' और 'बाहुबली' को पीछे छोड़ सकती है। क्योंकि यह कमाई सिर्फ 11 दिनों की है यानी रिलीज के दो हफ्ते भी नहीं बीते और फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर ली है।

    dhurandhar 2 (8)

    US और UK में दबदबा

    उत्तरी अमेरिका (US और कनाडा) में, धुरंधर 2 ने सिर्फ नौ दिनों में ही 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) का दस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि, कई बड़े बजट की फिल्मों के उलट, फिल्म बनाने वालों ने US में टिकटों की कीमत ज्यादा नहीं रखी। इसके बजाय, ज्यादा लोगों के सिनेमाघरों में आने से फिल्म को सफलता मिली है।

    बड़ी संख्या में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के लोग, और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की उत्सुकता ने फिल्म को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद की है। फिल्म का एक्शन और आदित्य धर की कहानी कहने का अंदाज भी दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आया है। ऑस्ट्रेलिया से लेकर यूरोप तक, Dhurandhar 2 नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

    'धुरंधर 2' के बारे में

    Dhurandhar 2 ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी, फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन जैसे कलाकारों ने काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बीच राजी के रीमेक की चर्चा, Alia Bhatt का पत्ता काट Yami Gautam फिर निभाएंगी सहमत का किरदार?