बाहुबली परास्त... पुष्पा-KGF भी खल्लास; 3000 करोड़ कमाकर Dhurandhar बनी भारत की सबसे बड़ी फिल्म
धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स ने ग्लोबली 3000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार इतिहास रच दिया है। ...और पढ़ें
-1776244044028_m.webp)
बाहुबली, धुरंधर और पुष्पा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर ने दुनियाभर में कमाई का बनाया रिकॉर्ड
साउथ फिल्म फ्रेंचाइजी पर भारी हिंदी मूवी
धुरंधर की दोनों मूवीज का कुल कलेक्शन 3000 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में भारत सहित पूरी दुनिया में गदर मचाया है। इस मूवी ने ऐतिहासिक कलेक्शन की ऐसी छाप छोड़ी है, जो पिछले 100 साल के भारतीय सिनेमा के इतिहास में अन्य कोई मूवी न कर पाई।
बंपर कलेक्शन के दम पर अब धुरंधर फ्रेंचाइजी ने साउथ की तीन मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म फ्रेंचाइजी को कमाई में पछाड़ दिया है, जिनमें बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ फ्रेंचाइज की मूवीज शामिल हैं। आइए इस मामले को थोड़ा डिटेल्स में समझते हैं-
साउथ पर भारी पड़ी धुरंधर
निर्देशक आदित्य धर की फ्रेंचाइज धुरंधर को दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। कमाई के मामले में धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज दोनों की सफल रहीं और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार तरीके से बिजनेस करती नजर आईं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार दोनों धुरंधर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 3090.25 करोड़ बैठता है।
यह भी पढ़ें- बजट से 18 गुना ज्यादा कमाई, Dhurandhar 2 से भी आगे निकल गई नई साउथ फिल्म
-1776245968985.jpg)
जिसमें धुरंधर पार्ट 1- 1350.83 करोड़ और धुरंधर 2- 1739.42 करोड़ की ग्लोबली कमाई शामिल है। इस आधार पर धुरंधर द रिवेंज भारत की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली एकमात्र फिल्म बन गई है। इस मामले में धुरंधर फ्रेंचाइज से पीछे साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ शामिल हैं, जिनके फ्रेंचाइज बिजनेस की डिटेल्स इस प्रकार है-
खबरें और भी
धुरंधर पार्ट 1- 1350.83 करोड़ और धुरंधर 2- 1739.42 करोड़ (टोटल- 3090.25 करोड़)
बाहुबली पार्ट 1- 650 और बाहुबली 2- 1788 करोड़ (टोटल- 2438 करोड़)
पुष्पा पार्ट 1- 360 करोड़ और पुष्पा 2- 1800 करोड़ (टोटल- 2160 करोड़)
केजीएफ 1- 250 और केजीएफ 2- 1200 करोड़ (टोटल- 1450 ककरोड़)
इस तरह से अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में 3000 करोड़ का आंकड़ा पार धुरंधर फ्रेंचाइजी ने एक अनोखा कार्तिमान रच दिया है। जिसका टूटना आने वाले समय में भी नामुमकिन नजर आ रहा है।
धुरंधर 2 का धमाका अब भी जारी
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज के 27 दिनों का समय बीत चुका है और अब भी ये फिल्म सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। 1800 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली धुरंधर द रिवेंज की नजरें 2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर रहेंगी।