Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशों में Dhurandhar 2 ने लहराया कामयाबी का परचम, UK में तोड़ा 6 फिल्मों का रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:00 PM (IST)

    फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस वक्त सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बंपर कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 ओवरसीज कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर 2 ओवरसीज कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. विदेशों में धमाल मचा रही है धुरंधर 2

    2. कमाई के मामले में बनाया रिकॉर्ड

    3. यूनाइटेड किंगडम में छोड़ी छाप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस वक्त सिनेमाई गलियारे में सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। खासतौर पर कमाई के मामले में जिस तरह से धुरंदर द रिवेंज प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है, उससे ये साफ नजर आ रहा है कि हिंदी सिनेमा का नया इतिहास लिखने की तैयारी हो चुकी है। 

    अब खबर आ रही है कि विदेशों में भी धुरंधर 2 ने धुआंधार कलेक्शन कर बड़ा कारनामा कर डाला है और यूनाइटेड किंगडम में ये फिल्म 6 ब्लॉकबस्टर के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है। पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं- 

    ओवरसीज छाई धुरंधर 2

    अब तक धुरंधर 2 की रिलीज को 6 दिन का समय बीता है। इतने समय में ही धुरंधर द रिवेंज ने धुआंधार कमाई करके दिखाई है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निर्देशक आदित्य धर की ये मूवी बंपर कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है। 

    यह भी पढ़ें- Ranveer और Ranbir... कौन है बेहतर? 'Dhurandhar 2' के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ चुकी है जंग

    dhurandhar box office day 6

    तरण के अनुसार रिलीज के 6 दिन के भीतर अब तक धुरंधर 2 ने ओवरसीज 250 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस तरह से धुरंधर द रिवेंज ने इंटरनेशनल मार्केट में कामयाबी का परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम में इस मूवी ने कमाई का महा रिकॉर्ड बनाया है और £ 2,460,523 (पाउंड) का कारोबार कर लिया है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही धुरंधर 2 यूके में भी सबसे अधिक बिजनेस करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। साथ ही धुरंधर द रिवेंज ने इन मूवीज को छोड़ दिया है। 

    • चेन्नई एक्सप्रेस

  • पद्मावत

  • दिलवाले

  • RRKPK

  • PK

  • एनिमल

  • धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

    ओवरसीज मोटी कमाई के चलते धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी ज्यादा रहा है। अब तक ये फिल्म ग्लोबली 915 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुका है। माना जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन सकती है। 

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में मिला धोखा, चोरी हुई थी स्क्रिप्ट....Dhurandhar 2 के असली 'धुरंधर' Aditya Dhar की कहानी