Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'दंगल' को रौंदने के लिए तैयार धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से इतनी दूर
रिलीज का दूसरा महीना पूरा करने की कगार पर खड़ी धुरंधर 2 कमाई के मामले में अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 की कमाई (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई के मामले में धुरंधर 2 का दबदबा
दुनियाभर में जारी है बंपर कमाई
दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का कमाल अब भी जारी है। जल्द ही रिलीज का दूसरा महीना पूरा करने जा रही धुरंधर द रिवेंज कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है और शानदार तरीके से कमर्शियल परफॉर्मेंस दे रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा दुनियाभर में भी धुरंधर 2 ने बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।
इस बीच धुरंधर 2 के 47वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके आंकड़े बेहतरीन बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब धुरंधर 2 दुनियाभर में 2000 करोड़ कमाने की तरफ चल पड़ी है।
धुरंधर 2 ने 47वें दिन किया कमाल
निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर की दूसरी किस्त के तौर पर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से धुरंधर 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसके वजह से ये फिल्म ऐतिहासिक कमाई करने में कामयाब हुई।
यह भी पढ़ें- पिक्चर अभी बाकी है, दुनियाभर में Dhurandhar 2 की धुआंधार कमाई जारी, खतरे में दंगल का रिकॉर्ड

इस बीच धुरंधर 2 के 47वें दिन के ग्लोबली कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। एशियन बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के 47वें दिन वर्ल्डवाइड 3 करोड़ का कारोबार किया है, इसके साथ ही अब धुरंधर 2 की टोटल बिजनेस 1935 करोड़ हो गया है।
खबरें और भी

जल्द ही ये मूवी इंटरनेशनल मार्केट में अपनी छाप छोड़ते हुए पूरी दुनिया में 2000 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आ सकती है। हालांकि, धुरंधर 2 के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी, जो बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज को चुनौती देती हुई दिखाई दे सकती हैं।
निशाने पर दंगल का रिकॉर्ड
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बन गई है। लेकिन अभी भी वर्ल्डवाइड लेवल पर धुरंधर 2 सुपरस्टार आमिर खान की दंगल मूवी से पीछे है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार दंगल का ग्लोबली कलेक्शन 2000 करोड़ रहा था, ऐसे में धुरंधर द रिवेंज की पूरी कोशिश होगी कि कैसे भी वह दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ दे।