Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर 2 तोड़ देगी 'दंगल' का आखिरी रिकॉर्ड? मंगलवार को बदला बॉक्स ऑफिस गणित

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 10:39 AM (IST)

    धुरंधर 2 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही वर्ल्डवाइडसफलता का एक नया इतिहास लिख देगी। 41वें दिन के कलेक्शन के साथ 'धुरंधर 2' का ये सपना पूरा होगा या न ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड डे-41 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड डे-41 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' अपना आखिरी दांव खेलकर 'दंगल' को पछाड़कर नंबर 1 पोजीशन पर आने को बेकरार है।

    'धुरंधर 2' का नंबर 1 पर आकर भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनने का सपना पूरा होगा या नहीं, बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के आंकड़ों से आपको इसका अंदाजा लग जाएगा।

    'धुरंधर 2' ने 41 दिनों में किया इतना कलेक्शन

    'धुरंधर 2' की शुरुआत वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 241 करोड़ के साथ हुई थी। नॉर्थ अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक कई देशों में मूवी ने धड़ाधड़ नोट छापे और जल्द ही 1800 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। रणवीर सिंह की फिल्म ने 'पुष्पा 2' से लेकर 'बाहुबली 2' तक को धूल चटा दी, लेकिन अभी तक मूवी वर्ल्डवाइड 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से काफी दूर है।

    37 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 1818.41 करोड़ तक पहुंचा था। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 41 दिनों में 1833.2 करोड़ की कमाई की है। यानी कि 4 दिनों के अंदर फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कुल 15 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' के लिए मंगलवार रहा शुभ, Spy Thriller पर हुई करोड़ों की धनवर्षा

    dhurandhar 2 worldwide box office collection

    'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर 'धुरंधर 2'

    'धुरंधर 2' दंगल (Dangal) का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने से अभी भी तकरीबन 167 करोड़ दूर है। यह आंकड़ा अब पार होना थोड़ा मुश्किल सा लग रहा है, क्योंकि इस वक्त 'भूत बंगला' तो रणवीर सिंह की फिल्म के रास्ते का कांटा बनी ही हुई है, लेकिन अब रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म 'राजा शिवाजी' भी 1 मई को रिलीज हो रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग कमाई अच्छी है।

    खबरें और भी

    dhurandhar 2 worldwide collection

    'धुरंधर 2' के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो, इस मूवी ने अभी तक 41 दिनों में कुल 1,132.99 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, वहीं ओवरसीज मार्केट में रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई 475 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता के बाद रणवीर सिंह के साथ फिर गदर मचाएंगे आदित्य धर? पर्दे पर उतरेगा 'लार्जर दैन लाइफ' सिनेमा