'हमजा' का आखिरी दांव! Dhurandhar 2 ने धुआंधार कमाई से दुनियाभर में ला दिया भूचाल, करेगी 3 फिल्मों का खात्मा?
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज दुनियाभर में धांसू कमाई कर रही है। संडे को फिल्म ने कितना कमा लिया, जानिए ...और पढ़ें

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म ने यूं तो कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अभी भी तीन फिल्मों का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है।
खैर, चौथे संडे यानी 25वें दिन धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने कमाल का कारोबार किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 25वें दिन करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1085 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी धुरंधर 2 धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1712 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। यह कारोबार संडे तक का है। फिल्म ने विदेशी बाजार में करीब 415 करोड़ के आसपास कारोबार किया, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ के ऊपर रहा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की बढ़ गई टेंशन! बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में Dacoit ने कर डाला धांसू कलेक्शन
तीन फिल्मों का तोड़ेगी रिकॉर्ड
धुरंधर 2 दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया, लेकिन अभी भी यह तीन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब नहीं पहुंची है। भारत में टॉप 3 वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों में दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 का नाम है।
खबरें और भी
दंगल- 1968 करोड़
बाहुबली 2- 1800 करोड़
पुष्पा 2- 1742 करोड़
धुरंधर 2 का आखिरी दांव चल पाएगा?
धुरंधर 2 के पास अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है। दरअसल, अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म भूत बंगला 16 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर काफी बज है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शायद भूत बंगला का असर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर पर पड़ सकता है।
View this post on Instagram
धुरंधर 2 की कहानी और कास्ट
फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन की है जहां एक सीक्रेट एजेंट पाकिस्तान के लियारी में जाकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकवादियों का खात्मा करता है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें- 'सबसे पहले मैं जाऊंगा पाकिस्तान...' IIFA अवॉर्ड्स से वायरल हो रहा Dhruandhar 2 के अजय सान्याल का पुराना वीडियो