Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar Day 45 Collection: धुरंधर ने खेला आखिरी दांव, संडे को कमाई से भर दी मेकर्स की तिजोरी

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 06:28 PM (IST)

    Dhurandhar Collection Day 45: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को डेढ़ महीने का समय बीत गया है। कमाई के मामले में ये मूवी हार मानने को तैया ...और पढ़ें

    धुरंधर कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर की रिलीज को पूरा हुआ डेढ़ महीना

    2. 45वें दिन धुरंधर ने कर डाली बंपर कमाई

    3. अब तक इतना हुआ टोटल बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Box Office Collection Day 45: स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में अंतिम समय बीत रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी की रिलीज को लगभग डेढ़ महीना पूरा हो गया है कमाई के मामले में अब भी धुरंधर अपनी धाक बॉक्स ऑफिस पर जमाई हुई है। रिलीज के 45वें दिन भी धुरंधर ने हैरान करने वाला कलेक्शन किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर ने कितने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    धुरंधर ने 45वें दिन छापे इतने नोट

    बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली धुरंधर ने नई साल में भी बडे़ पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जनवरी के पिछले 18 दिनों से धुरंधर को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में थिएटर्स में पहुंच रहे हैं और फिल्म मोटी कमाई करती हुई नजर आ रही है। ऐसा ही नजारा सातवें वीकेंड पर देखने को मिला है और रविवार को इस मूवी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। 

    dhurandhar collection day 40 collection

    यह भी पढ़ें- Border 2 ने तोड़ दिया Dhurandhar का पहला रिकॉर्ड, आने से पहले सनी देओल की फिल्म ने बजाया डंका


    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर ने रिलीज के 45वें दिन अनुमानित 3.50 करोड़ का कारोबार किया है, जो बीते शनिवार की तुलना में अधिक है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतना समय बीताने क बाद अब भी ये फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है और मेकर्स को मोटा पैसा कमाकर दे रही है। 

    dhurandharcollectionday33

    45वें दिन के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब धुरंधर का टोटल बॉक्स ऑफिस बिजनेस 878 करोड़ के पार पहुंच गया है। हालांकि, अब धुरंधर के लिए ये आखिरी दांव के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि आने वाले वीक में बॉर्डर 2 फिल्म को रिलीज किया जाएगा, जिसके चलते धुरंधर के स्क्रीन्स काउंट कम हो जाएंगे और कलेक्शन गिरावट देखने को मिलेगी। 

    खबरें और भी

    नई फिल्मों पर भारी पड़ी धुरंधर

    धुरंधर का जादू 45 दिन बीतने के बाद भी कायम है। इसका अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में हैप्पी पटेल, वन टू चा चाचा और राहु केतु जैसी नई मूवीज को रिलीज किया गया है और ये तीनों फिल्में धुरंधर के बराबरी पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाई हैं। 

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का राज, कमाई के तोड़े रिकॉर्ड; 2025 में बूम पर भारतीय सिनेमा