यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leo Box Office Collection Day 4: विजय की 'लियो' ने तोड़ा 'गदर 2' का ये रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही फिल्म
Leo Day 4 Box Office Collection थलपति विजय की फिल्म लियो इस वक्त गदर 2 और जवान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म को लेकर लंबे ...और पढ़ें

HighLights
- लियो ने चौथे दिन की बंपर कमाई
- लियो ने गदर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
- फर्स्ट वीकेंड में 200 करोड़ के करीब पहुंचीं लियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Leo Box Office Collection Day 4: थलपति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'लियो' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। चार दिनों के अंदर ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शुमार हो गई है। रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया है।
लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार का दिन 'लियो' के लिए अच्छा साबित हुआ।
यह भी पढ़ें- Bhagavanth Kesari BO Collection Day 4: Leo-TNR की आंधी में 'भगवंत केसरी' का जलवा, चार दिन में मालामाल हुई मूवी
चौथे दिन लियो ने की बंपर कमाई
विजय की एक्शन थ्रिलर 'लियो' को लेकर लंबे समय से बज था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 'गदर 2' से ज्यादा कमाई की थी। रविवार को फिल्म की कमाई ने लंबी छलांग मारी है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मूवी ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।
लियो ने गदर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ के साथ खाता खोला था। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल में की थी और सबसे कम कन्नड़ में। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 35.25 करोड़ रहा। शनिवार को कमाई में उछाल आई और लियो के खाते में 39.8 करोड़ आए।
खबरें और भी
फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने 179.85 तक का कारोबार कर लिया है। इसी साल अगस्त में रिलीज हुई 'गदर 2' ने फर्स्ट वीकेंड में 134.88 करोड़ कमाए थे। इस लिहाज से विजय की फिल्म ने 'गदर 2' को पछाड़ दिया है।
लियो की स्टार कास्ट
विजय की फिल्म 'लियो' एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें विलेन का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। विजय के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी हैं। फिल्म में अर्जुन सरजा और सूर्या भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी लोकेश कनगराज ने रत्ना कुमार और धीरज वैद्य के साथ लिखा है।