Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office Day 34: पठान का सिंहासन छीनने में लगी गदर 2, क्या 500 करोड़ के बाद हासिल कर पाएगी ये मुकाम?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:18 AM (GMT+05:30)

    Gadar 2 Box Office Collection Day 34 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रिलीज के दिन से हैरान करने वाला बिजनेस कर रही है। अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्म ...और पढ़ें

    Gadar 2 Box Office Collection Day 34, X Image
    Gadar 2 Box Office Collection Day 34, X Image

    HighLights

    1. पठान के पीछे पड़ी गदर 2
    2. गदर 2 का अब तक का बिजनेस
    3. क्या जीत पाएगी गदर 2 ?

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Gadar 2 Box Office Collection Day 34: सनी देओल की गदर 2 अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने इतिहास रचने वाली सफलता हासिल की। कई बड़ी फिल्मों को मात देने के बाद गदर 2 अब पठान के पीछे पड़ गई है और उसके सिंहासन पर कब्जा जमाना की कोशिश कर रही है।  

    गदर 2 ने 500 करोड़ कमाकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में शामिल है। गदर 2 अब तक इस लिस्ट की टॉप 5 फिल्मों में से चार को हराकर आगे निकल चुकी है। इनमें बाहुबली 2, केजीएफ 2, दंगल और संजू शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office: तारा सिंह को नहीं आया तरस, बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की तबाही, जानें 3 हफ्तों का बिजनेस

    पठान के पीछे गदर 2

    गदर 2 अब पठान को भी हराने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पठान टॉप पर बैठी है। 543.04 करोड़ के साथ पठान नंबर 1 बनी हुई है। वहीं, अब 515.03 करोड़ के साथ गदर 2 दूसरे पायदान पर टिकी हुई है।  

    बुधवार को कितना किया बिजनेस

    गदर 2 के लिए पठान को हराना बेहद मुश्किल हो रहा है, क्योंकि अब फिल्म का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर ठप होने लगा है। 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने थिएटर्स में 34 दिन पूरे कर लिए है। गदर 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार यानी 13 सितंबर को गदर 2 ने महज 35 लाख कमाए।

    खबरें और भी

    क्या पठान से जीत पाएगी गदर 2 ?

    गदर 2 का इसके साथ ही भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 516.43 करोड़ हो गया है। हालांकि, गदर 2 अभी पठान से बहुत पीछे चल रही है। अब तो थिएटर्स में जवान भी एंट्री कर चुकी है, जो किसी और फिल्म को टिकने भी नहीं दे रही है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Box Office Day 7: दुनियाभर में गदर काट रही शाह रुख की 'जवान', जानें एक हफ्ते की बिजनेस रिपोर्ट

    • 1 दिन- 40.10 करोड़
    • 2 दिन- 43.08 करोड़
    • 3 दिन- 51.70 करोड़
    • 4 दिन- 38.70 करोड़
    • 5 दिन- 55.40 करोड़
    • 6 दिन- 32.37 करोड़
    • 7 दिन- 23.28 करोड़
    • 8 दिन- 20.50 करोड़
    • 9 दिन- 31.07 करोड़
    • 10 दिन-38.90 करोड़
    • 11 दिन-13.50 करोड़
    • 12 दिन-12.10 करोड़
    • 13 दिन-10.00 करोड़
    • 14 दिन- 8.40 करोड़
    • 15 दिन- 7.10 करोड़
    • 16 दिन-13.75 करोड़
    • 17 दिन-16.10 करोड़
    • 18 दिन- 4.60 करोड़
    • 19 दिन- 5.10 करोड़
    • 20 दिन- 8.60 करोड़
    • 21 दिन- 8.10 करोड़
    • 22 दिन- 5.20 करोड़
    • 23 दिन- 5.72 करोड़
    • 24 दिन- 7.80 करोड़
    • 25 दिन- 2.50 करोड़
    • 26 दिन- 2.50 करोड़
    • 27 दिन- 2.75 करोड़
    • 28 दिन- 1.08 करोड़
    • 29 दिन- 1.05 करोड़
    • 30 दिन- 1.85 करोड़
    • 31 दिन- 2.13 करोड़
    • 32 दिन- 0.55 करोड़
    • 33 दिन- 0.50 करोड़
    • 34 दिन- 0.35 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 516.43 करोड़