Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office: तारा सिंह को नहीं किसी का डर, बॉक्स ऑफिस पर जारी 'गदर 2' की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा बिजनेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 08:44 AM (IST)

    Gadar 2 Box Office Collection Day 40 सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म पहले दिन से धुआंधार कमाई करती आई है। ...और पढ़ें

    Gadar 2 Box Office Collection Day 40
    Gadar 2 Box Office Collection Day 40

    HighLights

    1. गदर 2 नहीं मानेगी हार
    2. सस्ते टिकट का मिला फायदा
    3. 40 दिनों में कमाए कितने करोड़

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 40: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने रिलीज के एक महीने पूरे कर लिए है। फिर भी बॉक्स ऑफिस से फिल्म का मोह भंग नहीं हो रहा है। जवान हो या ड्रीम गर्ल 2, गदर 2 किसी के आगे झुकने को तैयार नहीं हो रही है। तारा सिंह और उनकी गदर 2 अपनी तूफानी रफ्तार बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।

    सस्ते टिकट का मिला फायदा

    रिलीज के 40 दिन पूरी कर चुकी गदर 2 का बिजनेस अब काफी नीचे आ गया है। फिर भी मेकर्स ने हार नहीं मानी और नई तरकीब के साथ वापसी की। बीते शुक्रवार को एलान किया कि अब गदर 2 की टिकटों के दाम गिराकर 150 रुपये कर दिए गए। फिर क्या था, सनी देओल के फैंस बिना रुके एक बार फिर थिएटर्स पर टूट पड़े। इसके साथ ही गदर 2 के खत्म होते बिजनेस में जान आ गई।

    यह भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Day 34: पठान का सिंहासन छीनने में लगी गदर 2, क्या 500 करोड़ के बाद हासिल कर पाएगी ये मुकाम?

    गदर 2 नहीं मानेगी हार

    अब एक बार फिर गदर 2 के कलेक्शन में गिरावट आने लगी है, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटने को तैयार नहीं है। गिरते-पड़ते ही सही गदर 2 का बिजनेस जारी है। फिल्म ने सोमवार को 35 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार को बिजनेस लगभग 45 लाख रहा। इसके साथ ही गदर 2 का ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 520.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े है, इनमें बदलाव हो सकते हैं। यहां देखें गदर 2 की अब तक की बिजनेस रिपोर्ट...

    यह भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office: तारा सिंह को नहीं आया तरस, बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की तबाही, जानें 3 हफ्तों का बिजनेस

    • 1 दिन- 40.10 करोड़
    • 2 दिन- 43.08 करोड़
    • 3 दिन- 51.70 करोड़
    • 4 दिन- 38.70 करोड़
    • 5 दिन- 55.40 करोड़
    • 6 दिन- 32.37 करोड़
    • 7 दिन- 23.28 करोड़
    • 8 दिन- 20.50 करोड़
    • 9 दिन- 31.07 करोड़
    • 10 दिन-38.90 करोड़
    • 11 दिन-13.50 करोड़
    • 12 दिन-12.10 करोड़
    • 13 दिन-10.00 करोड़
    • 14 दिन- 8.40 करोड़
    • 15 दिन- 7.10 करोड़
    • 16 दिन-13.75 करोड़
    • 17 दिन-16.10 करोड़
    • 18 दिन- 4.60 करोड़
    • 19 दिन- 5.10 करोड़
    • 20 दिन- 8.60 करोड़
    • 21 दिन- 8.10 करोड़
    • 22 दिन- 5.20 करोड़
    • 23 दिन- 5.72 करोड़
    • 24 दिन- 7.80 करोड़
    • 25 दिन- 2.50 करोड़
    • 26 दिन- 2.50 करोड़
    • 27 दिन- 2.75 करोड़
    • 28 दिन- 1.08 करोड़
    • 29 दिन- 1.05 करोड़
    • 30 दिन- 1.85 करोड़
    • 31 दिन- 2.13 करोड़
    • 32 दिन- 0.55 करोड़
    • 33 दिन- 0.50 करोड़
    • 34 दिन- 0.35 करोड़
    • 35 दिन- 0.50 करोड़
    • 36 दिन- 0.55 करोड़
    • 37 दिन- 0.95 करोड़
    • 38 दिन- 1.22 करोड़
    • 39 दिन- 0.35 करोड़
    • 40 दिन- 0.45 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 520.80 करोड़  

    खबरें और भी