Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Worldwide Box Office: जवान के आते ही चकनाचूर हुए 'तारा सिंह' के अरमान, गदर 2 की इतनी कमाई का टूटा सपना

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 09:47 AM (IST)

    Gadar 2 Worldwide Box Office सनी देओल की फिल्म गदर 2 एक महीना पूरा होने के बाद अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है। सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस प ...और पढ़ें

    Gadar 2 Worldwide Box Office Collection / Photo- Dainik Jagran Graphics
    Gadar 2 Worldwide Box Office Collection / Photo- Dainik Jagran Graphics

    HighLights

    1. जवान ने तोड़ दिया 'तारा सिंह' का सपना
    2. वर्ल्डवाइड 'गदर 2' पहुंचा अब तक इतना कलेक्शन
    3. 700 करोड़ की कमाई करना 'गदर 2' के लिए मुश्किल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Worldwide Box Office Collection: सनी देओल 22 साल के बाद अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' से 'तारा सिंह' बनकर फैंस के बीच लौटे। गदर: एक प्रेम कथा के मुकाबले 'गदर 2' को फैंस का दोगुना ज्यादा प्यार मिला।

    OMG 2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। हालांकि, अब 'जवान' के सिनेमाघरों में आने के बाद 'गदर 2' का कलेक्शन धीरे-धीरे डाउन हो रहा है। 'गदर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई पर भी अब 'जवान' ने धावा बोल दिया है।

    गदर 2 के 'तारा सिंह' के अरमानों पर 'जवान' ने फेरा पानी

    65 साल के सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सबसे पीक पर हैं। 'गदर 2' धर्मेंद्र के लाडले बेटे के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के साथ ही 'तारा सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पछाड़ा था। हालांकि, 32 दिनों बाद अब फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Day 32: 'जवान' के आगे 'गदर 2' को झुकाना पड़ा सिर, मंडे कलेक्शन सुन यकीन कर पाना मुश्किल

    वर्ल्डवाइड 'गदर 2' ने जल्दी ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और उनका अगला टारगेट 700 करोड़ की कमाई करने का था। लेकिन 'जवान' ने आते ही इस सपने पर पानी फेर दिया। गदर 2 की सोमवार को वर्ल्डवाइड महज 2 करोड़ के करीब कमाई हुई। दुनियाभर में अब तक 'गदर 2' ने टोटल 672 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओवरसीज 65.5 करोड़ की टोटल कमाई की है।

    खबरें और भी

    'गदर 2' वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन- 

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन  वर्ल्डवाइड सिंगल डे कमाई  ओवरसीज  इंडिया नेट कलेक्शन 
    672 करोड़ रुपए 2 करोड़ रुपए  65.5 करोड़ रुपए 515 करोड़ रुपए 

    700 करोड़ का आंकड़े तक पहुंचना 'गदर 2' का हुआ मुश्किल

    'गदर 2' के सोमवार के वर्ल्डवाइड जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखते हुए अब इस फिल्म का 700 करोड़ का आंकड़ा छूना बेहद ही मुश्किल लग रहा है।

    'गदर 2' की कहानी की बात करें तो सेकंड पार्ट में सनी देओल अपने बेटे को पाकिस्तान से वापस भारत लाने की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके बेटे 'जीते' का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया।

    यह भी पढ़ें: Jawan Box Office: जवान ने इंडिया में मचाया 'गदर', सोमवार को इतनी टिकट बेच छापे इतने नोट