Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office: जवान ने इंडिया में मचाया 'गदर', सोमवार को इतनी टिकट बेच छापे इतने नोट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 08:49 AM (GMT+05:30)

    Jawan Box Office शाह रुख खान की जवान ने रिलीज के साथ 4 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 को मात देते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को भी ...और पढ़ें

    Jawan Box Office Collection Gross In India /Photo- Dainik Jagran Graphics
    Jawan Box Office Collection Gross In India /Photo- Dainik Jagran Graphics

    HighLights

    1. जवान की सोमवार को पांचवें दिन बिकी इतनी टिकट
    2. सोमवार को 'जवान' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर 'गदर'
    3. सिंगल डे पर शाह रुख खान की फिल्म का इतना ग्रॉस कलेक्शन

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही 'गदर' मचा दिया है। इस साल की बॉलीवुड के किंग की यह दूसरी बड़ी फिल्म है। एटली के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाह रुख और साउथ फीमेल सुपरस्टार नयनतारा की जोड़ी पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    किंग खान की फिल्म 'जवान' ने वर्ल्डवाइड तो कहर ढहाया ही है, लेकिन इंडिया में भी ये फिल्म कमाई के मामले में रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही है।

    रविवार को सिंगल डे पर 71 करोड़ कमाने वाली 'जवान' की सोमवार को कहां पर कितनी टिकट बिकी और किस भाषा में किंग खान की फिल्म ने कितनी कमाई की, यहां पर जानिये पूरे आंकड़े-

    सोमवार को 'जवान' की टोटल बिकी इतनी टिकट

    'जवान' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बात का अंदाजा आप फिल्म की सिंगल डे टिकट बिक्री से लगा सकते हैं। फिल्म क्रिटिक मनोबाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया की पांचवें दिन 'जवान' की करीबन 13, 28, 247 के करीब टिकट सोल्ड आउट हुई।

    यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Day 32: 'जवान' के आगे 'गदर 2' को झुकाना पड़ा सिर, मंडे कलेक्शन सुन यकीन कर पाना मुश्किल

    जिसमें 11709 शोज हिंदी में और 1049 के करीब शोज तमिल भाषा में बुक हुए। इसके अलावा पैन इंडिया रिलीज 'जवान' के तेलुगु में करीबन 835 के करीब शोज बुक हुए हैं।

    जवान की टिकट बिक्री में हुआ इतना कलेक्शन- 

    जवान टोटल टिकट बिक्री 13, 28, 247
    11709 हिंदी शोज 26.17 करोड़ रुपए 
    1049 तमिल शोज 1.85 करोड़ रुपए
    835 तेलुगु शोज 1.28 करोड़ रुपए
    सोमवार सिंगल डे कलेक्शन   29. 30 करोड़ रुपए 
    इंडिया नेट कलेक्शन  316.66 करोड़ रुपए 

    'जवान' ने किस भाषा में की कितनी कमाई

    शाह रुख खान की फिल्म जवान ने हिंदी में टोटल ग्रॉस 26.17 करोड़ के करीब सोमवार को कलेक्शन किया। इसके अलावा तमिल में किंग खान की जवान ने लगभग 1.85 करोड़ और तमिल भाषा में टोटल 1.28 करोड़ की कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान-नयनतारा स्टारर इस फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ सोमवार को 29.30 करोड़ के करीब हुआ है, जोकि वर्किंग डे के हिसाब से काफी अच्छा है।

    शाह रुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति ने विलेन की भूमिका अदा की। इस स्टारकास्ट के साथ-साथ साउथ एक्ट्रेस प्रियदर्शनी, सान्या मल्होत्रा सहित कई सितारे अहम भूमिका में दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में 'जवान' पास या फेल? कलेक्शन जान शाह रुख को भी हो जाएगी टेंशन!

    खबरें और भी