Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: सोमवार को बदला वरुण की फिल्म का गणित, Romantic Comedy ने की इतनी कमाई
Varun Dhawan स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, आइए जानते हैं फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें
-1780973643065_m.webp)
'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
HighLights
'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
मंडे को बदला बॉक्स ऑफिस का गणित
5 जून को रिलीज हुई है रोमांटिक कॉमेडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 5 जून को थिएटर्स में दस्तक दी और अच्छी ओपनिंग की। वहीं वीकेंड पर भी फिल्म कि बॉक्स ऑफिस पर चांदी रही, लेकिन अब वीकडेज शुरू होते ही फिल्म की कमाई का गणित बदल गया है। आइए जानते हैं मंडे को फिल्म ने कितनी कमाई की?
'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
वरुण धवन (Varun Dhawan), मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 9 करोड़ रुपये छापे। वहीं अब सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
-1780973843764.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar का 1% भी... Hai Jawani Toh Ishq Hona hai के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तन्मय ने मारा वरुण को ताना!
दुनियाभर में किया गया कलेक्शन
इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 32.93 करोड़ रुपये। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 42.43 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये शामिल हैं।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai डे वाइज कलेक्शन
डे 1- 7.50 करोड़ रुपये
डे 2- 7.50 करोड़ रुपये
डे 3- 9 करोड़ रुपये
डे 4- 3.50 करोड़ रुपये
टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 27.50 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 42.43 करोड़ रुपये
-1780973862174.jpg)
'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में
है जवानी तो इश्क होना है, डेविड धवन द्वारा निर्देशित 2026 की भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) फिल्म है। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है और मैक्सिमिलियन फिल्म्स के गौरव बोस द्वारा सह-निर्मित है। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म डेविड धवन की अंतिम निर्देशित फिल्म होने की उम्मीद है।
खबरें और भी
'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर अच्छे रिव्यूज मिले।
यह भी पढ़ें- Varun Dhawan ने ठुकरा दी थी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली 400 करोड़ी फिल्म, Kangana Ranaut संग करने वाले थे थ्रिलर