80वें दिन Hanuman Ansh पर फिर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, शनिवार को फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 80 दिन पूरे कर लिए हैं और इसकी कमाई लगातार जारी है। इसका बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये था।
-1792900841773_m.webp)
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
HighLights
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 80 दिन पूरे किए
दुनियाभर में फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन
प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने आज बॉक्स ऑफिस पर 80 दिन पूरे कर लिए हैं। इस डिवोशनल ड्रामा की कमाई है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए ये मुकाम हासिल किया।
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हनुमान अंश पहले दो हफ्तों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। लेकिन फिर तीसरे हफ्ते इसके साथ चमत्कार हुआ। इसी का नतीजा है कि मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश ने ब्लॉकबस्टर फिल्म होने के साथ इतिहास रच दिया है।
पहले दिन कमाई सिर्फ 10 लाख
फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं आज इसे बॉक्स ऑफिस पर 11 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अभी भी इसकी कमाई अपने पहले हफ्ते के मुकाबले काफी ज्यादा है। हनुमान अंश ने अपने 12वें शनिवार को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
-1792900741373.webp)
इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई 341.26 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 402.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड भी इसका शानदार कलेक्शन जारी है। हनुमान अंश की सफलता को देखते हुए इसे 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज किया गया था।
दुनियाभर में किया शानदार कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो हनुमान अंश ने 80 दिनों में 451.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
क्या है हनुमान अंश की कहानी?
हनुमान अंश की कहानी की बात करें तो ये प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। शोभिनव सत्य ने इसमें नीम करोली बाबा की निभाई है। कहानी की शुरुआत 13 वर्षीय लक्ष्मीनारायण शर्मा (जो बाद में नीम करौली बाबा बने) से होती है।

अपनी मां के निधन के बाद वो गहरे शोक में डूब जाते हैं और पिता से सवाल करते हैं कि मां कहा गई? पिता जवाब देते हैं कि मां भगवान के पास चली गई है। यहीं से लक्ष्मी श्री राम से मिलने की चाह लेकर घर से निकल जाता है ताकि वो अपनी मां को पा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।