विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दस हफ्ते बाद भी गदर काट रही है Hanuman Ansh, 76 दिन में भी नहीं रुकी गड्डी, बुधवार को विदेशों में मचाया तहलका

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:27 AM (IST)

76 दिनों से सिनेमाघरों में कब्जा जमाकर बैठी हनुमान अंश की रफ्तार वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी नहीं रुकी है। ...और पढ़ें

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे 76/फोटो-इंस्टाग्राम

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे 76/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमान अंश 76 दिन बाद भी कर रही है अच्छी कमाई

  2. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 10 हफ्तों में भरा खाता

  3. हनुमान अंश साल 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ans h) घरेलू के साथ-साथ दस हफ्तो बाद भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 2 करोड़ के बजट वाली डिवोशनल ड्रामा फिल्म साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी बन चुकी है, लेकिन इसकी रफ्तार कम नहीं हुई। 76वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

दुनियाभर में 76 दिनों में हनुमान अंश का भरा खाता

हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) 2026 की वो सरप्राइजिंग फिल्म है, जिसकी शुरुआत तो धीमी हुई थी, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी देखते ही देखते 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीम करोली बाबा की जिंदगी के सफर को दिखाती फिल्म हनुमान अंश ने 76 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 451 करोड़ की कमाई कर ली है।

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और दृश्यम 3 के बाद हनुमान अंश साल 2026 की वह तीसरी हिंदी फिल्म है, जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। मूवी के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो, हनुमान अंश ने सिर्फ विदेशी मार्केट में 48.60 करोड़ तक की कमाई की है।

Untitled design - 2026-10-09T081746.204

दृश्यम 3 की वजह से घटी थी कमाई

हनुमान अंश बॉक्स पर दृश्यम 3 की रिलीज से पहले करोड़ों में बिजनेस कर रही थी। हालांकि, सस्पेंस थ्रिलर मूवी की वजह से हनुमान अंश का कलेक्शन काफी घट गया और फिल्म की कमाई लाखों में आ गई।76वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने 28 लाख तक की कमाई की है, जो दस हफ्ते के बाद सिनेमाघरों में टिकने के बाद एक बेहतरीन कमाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने जहां नेट कमाई 341.04 करोड़ की कमाई की है, तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 402.40 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Untitled design - 2026-10-09T081847.943

तीन पार्ट्स में रिलीज होगी हनुमान अंश

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश तीन पार्ट्स में बनने वाली फिल्म है। पहले पार्ट में जहां मेकर्स ने नीम करोली बाबा के बचपन से लेकर अध्यातम की राह पर चलकर उनके संत बनने की कहानी को दिखाया गया है। वहीं दूसरे पार्ट में बाबा की कैंची धाम की यात्रा मेकर्स पर्दे पर उतारेंगे। इसके अलावा तीसरे पार्ट में भक्तों की भक्ति के बारे में दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ट्रिलॉजी फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए कई बड़ी हस्तियों से बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 75वें दिन Hanuman Ansh ने नीम करोली बाबा की कृपा से रचा इतिहास, मंगलवार को दुनियाभर में की मोटी कमाई

यह भी पढ़ें- 76वें दिन Hanuman Ansh ने दिखाया दोगुना 'बल', बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग मारकर लूट लिया बॉक्स ऑफिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।