विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं टूटी Hanuman Ansh की हिम्मत, 78वें दिन 'बजरंग बली' के आशीर्वाद से खूब हुई धनवर्षा; बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:06 PM (IST)

78 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं हो रही है। मूवी ने ...और पढ़ें

हनुमान अंश का 78वें दिन का कलेक्शन/फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश का 78वें दिन का कलेक्शन/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस छोड़ने को तैयार नहीं है हनुमान अंश

  2. हनुमान अंश ने 78 दिनों में बनाए 5 बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  3. दुनियाभर में बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कितनी मूवी सिनेमाघरों में आई और देखते ही देखते उतर गई, लेकिन नीम करोली बाबा की जिंदगी को दर्शाती फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी रही। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 2 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद दृश्यम 3 और उड़ता तीर जैसी फिल्मों के सामने मूवी ने अभी तक हार नहीं मानी है।

78वें दिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) ने घरेलू बॉक्स और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की और इन दिनों में मूवी ने कौन से पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए, चलिए देखते हैं।

शुक्रवार को हनुमान अंश ने कमाया इतना पैसा

हिंदी सिनेमा में गिनी चुनी फिल्में ही ऐसी हैं, जो 50 दिन के ऊपर सिनेमाघरों में टिक भी पाईं है। थिएटर्स में लॉन्ग टाइम रनिंग फिल्मों में एक नाम हनुमान अंश का है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर 78वें दिन शुक्रवार को डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने कुल 8 लाख रुपए कमाए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 हफ्तों से ज्यादा धूम मचाने वाली मूवी का नेट कलेक्शन 341.07 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Untitled design (88)

2026 की सबसे कमाऊं फिल्मों में शामिल 

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो हनुमान अंश (Hanuman Ansh Worldwide) ने अपनी छाप छोड़ी ही, लेकिन मूवी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला। दृश्यम 3 और जेलर 2 की रिलीज से पहले हनुमान अंश साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी, लेकिन अजय देवगन और रजनीकांत दोनों की फिल्में ही डिवोशनल ड्रामा मूवी से आगे निकल चुकी हैं।

हनुमान अंश ने दुनियाभर में जहां 451.31 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने कुल 48.80 करोड़ की कमाई की। ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म है।

Untitled design - 2026-10-09T081746.204

अलविदा कहने से पहले हनुमान अंश ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) ने 78 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर काफी राज किया, लेकिन अब जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों से हट सकती है। हालांकि, इससे पहले विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी मूवी ने पांच ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स बनाई हैं, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा। कौन से हैं ये पांच रिकॉर्ड नीचे देखें।

  • हनुमान अंश साल 2026 में 22000% से ज्यादा प्रॉफिट के साथ धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ा
  • नीम करौली बाबा पर बनी मूवी 2026 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म है।
  • जय संतोषी मां के बाद ये दूसरी भक्ति फिल्म है जिसने इतना बिजनेस किया।
  • हनुमान अंश, धुरंधर 2 के बाद 2026 में सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म है। रणवीर सिंह की मूवी 100 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी थी
  • कमाई के मामले में हनुमान अंश ने संजू, 3 इडियट्स, कांतारा, चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े।

हनुमान अंश के मेकर्स इस फिल्म को ट्रिलॉजी में बना रहे हैं। मेकर्स इसके सेकंड पार्ट में नीम करोली बाबा के कैंची धाम की यात्रा को दर्शाएंगे। सिनेमाघरों के बाद फैंस मूवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दस हफ्ते बाद भी गदर काट रही है Hanuman Ansh, 76 दिन में भी नहीं रुकी गड्डी, बुधवार को विदेशों में मचाया तहलका

यह भी पढ़ें- 76वें दिन Hanuman Ansh ने दिखाया दोगुना 'बल', बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग मारकर लूट लिया बॉक्स ऑफिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।