विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh पर हुई बजरंग बली की कृपा, मात्र 2 करोड़ की फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस; जमकर बरसे नोट

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:08 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 Sep 2026 10:01 PM (GMT+05:30)

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने 28 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। नीम करोली बाबा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) अपने चौथे हफ्ते में टिकट खिड़की पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म की कहानी स्प्रीचुअल लीडर नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 28 दिन पूरे हो गए हैं।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पहले इसे शोज भी काफी कम दिए गए थे और टॉक्सिक और आवारापन 2 जैसी फिल्म को टक्कर देते हुए मूवी अभी भी अपने पैर जमाए हुए है।

कितना रहा 27वें दिन का कलेक्शन

फिल्म के शोज भी बढ़ाए गए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया और इसे सिनेमाघरों से हटाने की बात भी सामने आ रही थी। लेकिन तीसरे हफ्ते में कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि देखने वाले भी भौचक्के रह गए। तीसरे हफ्ते मूवी ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया और शोज बढ़कर 1294 हुए।

Hanuman

इसके बाद फिल्म पर हनुमान जी की कृपा बरसी और ये दौड़ पड़ी। मूवी के लिए सबसे सफल दिन चौथा रविवार रहा जहां इसने सबसे अधिक 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़ और 27वें दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

Hanuman (3)

विदेशों में भी होगी रिलीज

28वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने अभी तक 7.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के लिए सबसे सफल इसका चौथा सप्ताह रहा जहां इसने 57.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ ही मूवी का भारत में कुल कलेक्शन 69.49 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं अब इसको विदेश में भी रिलीज करने की बात सामने आ रही है।

फिल्म में शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी लीड रोल में नजर आए।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh का ठेठ बुंदेली भाषा में गाया 'देसी' गाना हो रहा वायरल, सिखा जाएगा आपको जिंदगी का सार

यह भी पढ़ें- थिएटर में चप्पल उतारकर Hanuman Ansh देख रहे मुस्लिम युवक का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- 'बिना राजनीति का भारत'