Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HIT 3 Box Office Day 1: अजय देवगन की 'रेड 2' को रौंदकर आगे निकली नानी की 'हिट', ओपनिंग डे पर हुई पैसों की बारिश

    Updated: Fri, 02 May 2025 12:47 PM (GMT+05:30)

    HIT The Third Case Box Office Collection Day 1 सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हिट द थर्ड केस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। नानी ...और पढ़ें

    हिट द थर्ड केस ने पहले दिन तोड़ा रेड 2 का रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स
    हिट द थर्ड केस ने पहले दिन तोड़ा रेड 2 का रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 1 मई को रिलीज हुई थी हिट द थर्ड केस
    2. तीन साल बाद सिनेमाघरों में आई हिट 3
    3. शैलेश कोलानू ने किया फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। HIT The Third Case Box Office Collection Day 1: एक दिन, तीन बड़ी फिल्में... सिनेमाघरों को गुलजार करने के लिए एक दिन में तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों ने ही कमाल कर दिया। इन तीन फिल्मों में एक बॉलीवुड, एक कॉलीवुड और एक टॉलीवुड की है। हम बात कर रहे हैं, रेड 2, रेट्रो और तीसरी फिल्म हिट द थर्ड केस (HIT The Third Case) की।

    इन तीनों फिल्मों में सबसे बढ़िया ओपनिंग सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म रेट्रो की हुई है जो रेड 2 (Raid 2) को भी चकमा दे गई। हैरानी की बात है कि नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस (HIT The Third Case) ने भी कमाई के मामले में अजय देवगन को पीछे कर दिया है।

    हिट द थर्ड केस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई नानी स्टारर हिट द थर्ड केस को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा। पहले दिन हिट 3 ने अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 को भी कमाई में पीछे कर दिया। सैकनिल्क के मुताबिक, हिट 3 ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

    यह भी पढ़ें- Retro Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन Raid 2 पर भारी पड़ी सूर्या की रेट्रो, कमाई में निकली एक कदम आगे

    View this post on Instagram

    A post shared by Unanimous Productions (@unanimous.productions)

    नानी स्टारर हिट द थर्ड केस को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। तेलुगु भाषा में फिल्म का कलेक्शन 18.25 करोड़, तमिल में 35 लाख, कन्नड़ में 5 लाख, हिंदी में 25 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपये का बिजनेस किया है। 

    1 मई को रिलीज फिल्मों का कैसा रहा हाल?

    बीते गुरुवार को भारतीय सिनेमाघरों में बॉलीवुड, कॉलीवुड, टॉलीवुड और हॉलीवुड से कई फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें किसने पहले दिन सबसे अच्छा कारोबार किया है? यहां देखिए लिस्ट...

    खबरें और भी

    रेट्रो 19.25 करोड़
    हिट द थर्ड केस 19 करोड़
    रेड 2 18.25 करोड़
    थंडरबोल्ट्स 4 करोड़
    टूरिस्ट फैमिली 2 करोड़
    द भूतनी 65 लाख

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: Ajay Devgn की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी 'रेड', पहले दिन उड़ा दी गर्दा