Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 ने आते ही कब्जा लिया बॉक्स ऑफिस, 2025 की 5 हिट मूवीज का कर डाला पत्ता साफ

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 03:16 PM (IST)

    Housefull 5 Collection अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों थिएटर्स में ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को धम ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 ने छोड़ी छाप (फोटो क्रेडिट- जागरण)
    हाउसफुल 5 ने छोड़ी छाप (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का कमाल
    2. दूसरे दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
    3. इन 5 मूवीज को हाउसफुल ने किया टाटा बाय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection: शुक्रवार को अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब अपनी शानदार कहानी और भरपूर कॉमेडी के दम पर हाउसफुल 5 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

    यही कारण है कि रिलीज के पहले दो दिन के भीतर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस हथिया लिया है और 2025 की इन 5 हिट मूवीज को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। आइए इस मामले की पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं। 

    2025 की इन मूवीज पर भारी पड़ी हाउसफुल 5

    जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 को शुरुआत मिली है, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि विक्की कौशल की छावा के बाद ये कॉमेडी मूवी इस साल की सबसे सफल मूवी बन सकती है। रिलीज के पहले दो दिन में हाउसफुल की पांचवी किस्त ने 56 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।

    ये भी पढ़ें- किलर मास्क लगाकर Housefull 5 का ऑडियंस रिव्यू लेने थिएटर के बाहर पहुंचे Akshay Kumar, भागने को हुए मजबूर

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    इस लिहाज से 2025 की सफल हिंदी फिल्मों के पहले दो दिन के कलेक्शन की तुलना के आधार पर अक्षय कुमार की ये मूवी आगे निकलती दिख रही है।

      फिल्म   पहले दो दिन कमाई
     छावा    72 करोड़
     हाउसफुल 5    56 करोड़
     सिकंदर    55 करोड़
     स्काई फोर्स    41 करोड़
     रेड 2    32 करोड़
     जाट    17 करोड़
     भूल चूक माफ    17 करोड़

    बता दें कि फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों की जानकारी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर ली गई है। जिस तरह से हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, उस लिहाज से आने वाले समय में कई और बड़े रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ सकती है। 

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार के लिए लकी 2025

    इस साल सुपरस्टार अक्षय कुमार का कमबैक लगभग तय हो गया है। स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 से सफलता हासिल करने के बाद हाउसफुल 5 से भी कमाल कर दिया है। फिल्म में उन्होंने गजब की कॉमिग टाइमिंग के दम पर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है। माना जा रहा है कि हाउसफुल 5 अक्की की इस साल की तीसरी सफल फिल्म बन सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की हुकूमत! रेड 2 समेत इन 8 फिल्मों को पछाड़ निकला आगे