Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का राज! मंडे टेस्ट में 'हाउसफुल 5' ने दिखाया दम

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 08:55 PM (IST)

    अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 की खूब चर्चा चल रही है। सिनेमा लवर्स इस मूवी को खूब प्यार दे रहे हैं। कमाई के मामले में भी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म रिक ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 के 11वें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    हाउसफुल 5 के 11वें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. दुनियाभर में बेहतर प्रदर्शन कर रही है हाउसफुल 5
    3. सोमवार को फिल्म ने कुल की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा को उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन जैसे तमाम किरदारों की जरूरत उन्होंने बड़े पर्दे पर बखूबी निभाई है। खासकर लोगों के बीच उनकी कुछ हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्मों का जिक्र होता है। साल 2025 एक्टर के लिए लकी साबित हुआ है, क्योंकि हाउसफुल 5 उनकी तीसरी फिल्म बन गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कलेक्शन कर रही है।

    साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के दो क्लाइमैक्स थिएटर्स में रिलीज किए, जिसके कारण मूवी को लेकर काफी बज बन गया। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 24 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। इसके साथ, यह फिल्म इस साल की टॉप ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। इस फिल्म पर अभद्र टिप्पणी और लड़कियों को वस्तु के तौर पर दिखाने के आरोप लगे। फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कहा कि यह केवल देखने का नजरिया होता है। हमने फिल्म को केवल मनोरंजन के इरादे से बनाया है।

    हाउसफुल 5 के 11वें दिन का कलेक्शन

    दुनियाभर में अक्षय कुमार की फिल्म कमाई के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म बीते ही दिन 150 करोड़ की कमाई भारत में पार कर चुकी है। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आमतौर पर देखने को मिलती है, क्योंकि मंडे को कम लोग फिल्में देखने जाते हैं। इसके बावजूद हाउसफुल 5 का 11वें दिन का प्रदर्शन बेहतर माना जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Akshay Kumar की इन 10 फिल्मों ने दुनियाभर में छापे करारे नोट, लिस्ट में कितने नंबर पर है हाउसफुल 5?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म का कलेक्शन 3.03 करोड़ हो चुका है। संभावना है कि सुबह तक इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। कुल कलेक्शन की बात, करें तो फिल्म ने 11 दिनों में 157.8 करोड़ की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    हाउसफुल 5 की कहानी क्या है?

    अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 की कहानी कॉमेडी से भरपूर है। इस हिट फ्रेंचाइजी में इस बार मर्डर मिस्ट्री को भी शामिल किया गया है। फिल्म की शुरुआत होती है एक शीप से जहां एक अमीर आदमी का निधन हो जाता है और वह अपनी पूरी संपत्ति जॉली नाम के व्यक्ति के नाम कर देता है। फिर अक्षय, रितेश और अभिषेक तीनों ही जॉली बनकर पहुंच जाते हैं। इसके बाद शीप पर एक के बाद एक मर्डर होने लगते हैं, जिनकी जांच करने के लिए बाबा (जैकी श्रॉफ) और भिंडू (संजय दत्त) आते हैं। इसके बाद धगड़ू (नाना पाटेकार) के आने के बाद मर्डर की पूरी सच्चाई सामने आती है।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की सुनामी ! 10 दिन में 'रेड 2' के छुड़ा दिए पसीने