विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jailer 2 ने 14वें दिन बदल दिया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस का पासा, बुधवार को कमाई के जादुई आंकड़े को किया पार

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:54 AM (IST)

रजनीकांत स्टारर लेटेस्ट फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के 14वें दिन कमाई के मामले में जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।

जेलर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जेलर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 14वें दिन जेलर 2 ने किया कमाल

  2. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कब्जा

  3. छू लिया कमाई का जादुई आंकड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के महानायक के तौर पर रजनीकांत (Rajinikanth) को जाना जाता है। मौजूदा में फिल्म जेलर 2 की अपार सफलता को लेकर थलाइवा का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। रिलीज के 14वें दिन इस मूवी कमाई के मामले में एक बार फिर से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस का पासा पलट दिया है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूसरे बुधवार को जेलर 2 (Jailer 2) ने इंटरनेशनल मार्केट में कितना कारोबार कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन कितने करोड़ के पार पहुंच गया है। 

14वें दिन जेलर 2 किया इतना कलेक्शन

बुधवार को जेलर 2 की रिलीज को दो सप्ताह का समय पूरा हो गया है। अब तक कमाई के मामले में रजनीकांत स्टारर इस मूवी ने उम्दा प्रदर्शन करके दिखाया है। बात की जाए जेलर 2 के रिलीज के 14वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे बुधवार को 11 करोड़ के करीब कारोबार किया है और इसके साथ ही ये फिल्म 755 करोड़ का आंकड़ा ग्लोबली पार कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें- 13वें दिन नहीं थमी Jailer 2 की कमाई की आंधी, वर्किंग डे में गर्दा उड़ा रही है 'थलाइवा' की फिल्म

jailer2collectionday13

आपको बता दें कि जेलर 2 पहले तमिल सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने पूरी दुनिया में कमाई के मामले में 700 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया है। इतना ही नहीं ये फिल्म अभिनेता रजनीकांत के करियर की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है, इस मामले में जेलर 2 ने उनकी कल्ट मूवी 2.0 को पछाड़ा है।

jailer2boxofficecollectionday5

फिलहाल जिस हिसाब से जेलर 2 की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसे देख ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में रजनीकांत स्टारर जेलर 2 कामयाबी का एक नया अध्याय लिखती हुई नजर आ सकती है।

क्या है जेलर 2 की कहानी?

अगर आपने अभी तक जेलर 2 को नहीं देखा है और देखने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको 2023 वाली जेलर पार्ट-1 देखनी पड़ेगी। क्योंकि सीक्वल का आगाज उसकी पीछे छूटी कहानी के अगले अध्याय से होता है। इसमें रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) एक अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट और नए मास्टरमाइंड्स के खिलाफ अपने परिवार की रक्षा करने और अपने अतीत से जुड़े अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए मास्टरप्लान बनाता है,जो एक्शन और डार्क ह्यमूर से भरपूर मनोरंजन आता है। 

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में आतिशबाजी जारी, 750 करोड़ी बनने से चंद कदम दूर थलाइवा की फिल्म


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।