तीसरे दिन Jana Nayagan पर हुई शनि कृपा, विजय की फिल्म पर जमकर बरसे करारे नोट
विजय की फिल्म 'जना नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में शानदार कमाई की है। जानिए कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन? ...और पढ़ें
-1784995798252_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब ये बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और भारत में 42.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने 21.15 करोड़ रुपये कमाए। चूंकि 'जना नायकन' गुरुवार को रिलीज़ हुई थी, इसलिए शुक्रवार को कमाई में गिरावट की उम्मीद थी। लेकिन अब सबकी नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।
-1784996058787.jpg)
तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 25.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 88.86 करोड़ रुपये हो गया है।
दुनियाभर में बजा कमाई का डंका
सबसे ज्यादा कमाई तमिल भाषा में 22.23 करोड़ रुपये के साथ हुई। इसके बाद हिंदी में 1.91 करोड़ और तेलुगु में 87 लाख रुपये रहा। एक अनुमान के मुताबिक जन नायकन वीकेंड पर 30 से 35 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। दुनिया भर में कुल कमाई की बात करें तो फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'जना नायकन' ने दो दिनों में दुनिया भर में कुल 112.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
खबरें और भी
क्या है जन नायकन की कहानी?
'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। ये एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो पूर्व पुलिस अधिकारी वेत्री कोंडन की कहानी है। जेल से रिहा होने के बाद अपने दिवंगत दोस्त की बेटी को सेना अधिकारी बनाने का संकल्प लेता है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डालने वाले खतरनाक अपराधी से मुकाबला करता है।