Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan की जीत, दूसरे दिन विजय की आखिरी फिल्म ने कमाया ढेर सारा पैसा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:10 AM (GMT+05:30)

    Jana Nayagan Worldwide Collection Day 2: विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ने दूसरे दिन विदेशी बाजार में खूब कमाई की है। ...और पढ़ें

    जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। पहले दिन फिल्म ने धांसू ओपनिंग की और अब दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

    7 महीने के इंतजार के बाद 23 जुलाई को विजय की पॉलिटिकल थ्रिलर जन नायकन बड़े पर्दे पर आई। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर खास प्रमोशन नहीं किया गया, लेकिन फिर भी इसने पहले दिन धांसू कलेक्शन किया।

    जन नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दूसरे दिन भले ही जन नायकन की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिर भी फिल्म ने अच्छा-खासा पैसा कमाया है, खासकर विदेशी बाजार में। 

    सैकनिल्क के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन यानी शुक्रवार को जन नायकन (Jana Nayagan Box Office Collection Day 2) ने पहले दिन से आधा यानी 21 करोड़ के पार कारोबार किया, जबकि पहले दिन फिल्म ने 42 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था। 

    विदेशी बाजार में जमकर हुई कमाई

    वहीं, विदेशी बाजार में भी फिल्म का कारोबार जबरदस्त रहा। इस फिल्म ने दूसरे दिन विदेशी बाजार में 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में मात्र दो दिन में 37.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

    खबरें और भी

    Jana Nayagan

    जन नायकन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये है। घरेलू और ओवरसीज कलेक्शन को मिलकर मात्र दो दिनों में विजय की फिल्म ने दुनियाभर में सेंचुरी मार दी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 112.50 रुपये तक पहुंच गया है। 

    क्या है जन नायकन की कहानी?

    यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी वेट्री कोंडन (विजय) के बारे में है जो पहले एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर था और बाद में सजा काट चुका है। वह अपने गुजर चुके दोस्त की बेटी का प्रोटेक्टर बनता है और साथ ही एक इंटरनेशनल हथियार डीलर और सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार से लड़ता है।

    यह भी पढ़ें- Jana Nayagan ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, शुक्रवार को कमाई में आया तगड़ा उछाल

    यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Jana Nayagan का बॉक्स ऑफिस पर भयंकर तूफान, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई से उड़ाए होश