Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले ही दिन Jana Nayagan का बॉक्स ऑफिस पर भयंकर तूफान, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई से उड़ाए होश

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:08 AM (GMT+05:30)

    Jana Nayagan Worldwide Collection Day 1: विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ने पहले ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। ...और पढ़ें

    जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) ने रिलीज के पहले ही दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर कब्जा कर लिया है। विजय की आखिरी फिल्म पर जमकर नोट बरसे हैं। 

    7 महीने की देरी के बाद आखिरकार विजय की पॉलिटिकल थ्रिलर जन नायकन (Vijay Last Film Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर काफी बज था और एडवांस बुकिंग भी तगड़ी हुई थी। ऐसे में फिल्म का पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करना तो तय था।

    जन नायकन का भारत में ओपनिंग कलेक्शन

    एच विनोद के निर्देशन में बनी जन नायकन (Jana Nayagan Day 1 Box Office Collection) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जितनी कमाई की, उससे दोगुना वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, एक्टर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सबसे ज्यादा फिल्म को तमिल भाषा में देखा गया।

    Vijay Last Film Jana Nayagan Advance Collection

    किस भाषा में सबसे ज्यादा चली जन नायकन

    तमिल- 36.50 करोड़

    तेलुगु- 2.75 करोड़

    हिंदी- 1.75 करोड़

    विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन की फतेह

    घरेलू बॉक्स ऑफिस की तरह विदेशी बाजार में भी जन नायकन धमाकेदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने विदेशी बाजार में सिंगल डे 30 करोड़ रुपये से ओपनिंग की है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए बड़ी बात है। इंडियन ग्रॉस और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर जन नायकन (Jana Nayagan Worldwide Collection Day 1) की वर्ल्डवाइड कमाई 78.27 करोड़ रुपये हो गई है।

    ऑनलाइन लीक हो गई थी फिल्म

    हैरानी की बात यह है कि जन नायकन तीन महीने पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी जिसे उस वक्त 1.2 करोड़ के करीब लोगों ने देख लिया था। इसके बावजूद जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो सिनेमाघर हाउसफुल हो गए। देशभर में फिल्म को 13,067 शोज मिले और इसने तूफानी रफ्तार से कमाई कर सबके होश उड़ा दिए। उम्मीद है कि फिल्म फर्स्ट वीकेंड में भी छप्परफाड़ कमाई करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कभी सेंसर बोर्ड में अटकी तो कभी हुई Online Leak... सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए Jana Nayagan के ढेरों जतन

    यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Review: कैसी है अभिनेता से CM बने Vijay की आखिरी फिल्म? बॉबी देओल ने दिया सरप्राइज, पढ़ें रिव्यू