वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी Jana Nayagan, चार दिनों में सेंचुरी पार पहुंची विजय की फिल्म
अभिनेता विजय की फिल्म 'जना नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चार दिनों में भारत में शानदार कलेक्शन कर लिया है। ...और पढ़ें
-1785080986751_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (Thalapathy Vijay) की मच अवेटेड फिल्म 'जना नायकन' (Jan Nayagan) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों के कारण महीनों की देरी के बाद आखिरकार 23 जुलाई को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन इसने 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन इसने 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
कितना रहा चौथे दिन का कलेक्शन?
अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 29.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह भारत में फिल्म ने अभी तक 122.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
-1785081799979.jpg)
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'जना नायगन' ने सिर्फ तीन दिनों में दुनिया भर में 171.84 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। इससे इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
दुनिभाभर में छाई जननायगन
तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है जिसमें इसने 25.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हिंदी वर्जन में इसने 2.97 करोड़ रुपये की कमाई की और तेलुगु वर्जन से 1.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
खबरें और भी
'जन नायकन' (Jana Nayagan) थलपति विजय की एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह पूर्व पुलिस अधिकारी वेत्री कोंडन के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल में बंद रहते हुए एक दिवंगत जेल अधिकारी की बेटी को सेना में भेजने का सपना पूरा करता है और देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने वाले खतरनाक अपराधी जॉन हिमलर से मुकाबला करता है।