Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'किंग' बनी Jana Nayagan, तीसरे दिन कमाई में विजय की फिल्म निकली टॉपर

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:07 AM (IST)

    साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की लेटेस्ट फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में दुनियाभर में धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. दुनियाभर में धमाल मचा रही है जन नायकन

    2. विजय की फिल्म ने वर्ल्डवाइड किया बंपर कलेक्शन

    3. अब तक विश्व भर में कर चुकी है इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की नई फिल्म जन नायकन इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। एक्सेंटेंडेड वीकेंड रिलीज के तौर पर ये मूवी कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 

    सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि विदेशों में जन नायकन (Jana Nayagan) ने मोटी कमाई करके दिखाई है, जिसके चलते विजय की फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में टॉपर निकली है। आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले तीन दिन में जन नायकन ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    जन नायकन वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    जब भी कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो उसके लिए शुरुआती दिन कमाई के लिहाज से काफी अहम रहते हैं, जो मूवी ओपनिंग वीकेंड में बंपर कलेक्शन कर लेती है तो उसकी सफलता के चांसेस उतने ही अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ फिलहाल जन नायकन के साथ देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan की जीत, दूसरे दिन विजय की आखिरी फिल्म ने कमाया ढेर सारा पैसा

    jana

    रिलीज के पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक विजय की इस लेटेस्ट फिल्म ग्लोबली तहलका मचा दिया है। गौर किया जाए जन नायकन के रिलीज के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये फिल्म पूरी दुनिया में 172 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

    खबरें और भी

    शनिवार को फिल्म के खाते में करीब 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि विजय की जन नायकन ने सही मायनों में न सिर्फ देश की जनता, बल्कि विदेशी ऑडियंस का भी दिल जीत लिया है। 

    jana nayagan uncut

    माना जा रहा है कि एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद जन नायकन ग्लोबली कमाई के मामले में 200 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा बढ़ी आसानी से पार कर लेगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिलहाल ये मूवी दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। 

    जन नायकन की ओवरसीज कमाई

    किसी भी फिल्म के लिए वर्ल्डवाइड लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसकी ओवरसीज कमाई काफी महत्वपूर्ण रहती है। बात की जाए जन नायकन के विदेशों में कमाई के आंकड़े को लेकर तो वह अब तक 20 करोड़ के पार पहुंच चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें और अधिक इजाफा होगा। 

    यह भी पढ़ें- तीसरे दिन Jana Nayagan पर हुई शनि कृपा, विजय की फिल्म पर जमकर बरसे करारे नोट