विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jigra Box Office: आलिया भट्ट की 'जिगरा' की आई शामत, पांच दिन में बस इतनी हो पाई कमाई

Published: Wed, 16 Oct 2024 11:32 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 16 Oct 2024 11:35 AM (GMT+05:30)

बीते हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर हुई। 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक तरफ जहां ...और पढ़ें

पांच दिनों में 'जिगरा' के खाते में आए इतने करोड़/ फोटो- Imdb
पांच दिनों में 'जिगरा' के खाते में आए इतने करोड़/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. इस आंकड़े को पार करने में संघर्ष कर रही है 'जिगरा'
  2. पांच दिनों में आलिया भट्ट की मूवी की बस इतनी कमाई
  3. दुनियाभर में ठीकठाक है जिगरा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिगरा से मेकर्स को काफी उम्मीदें थी। जिस तरह से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म में अपना दमदार एक्शन दिखाया था, उससे यही लगा था कि फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच लाएगी।

वासन बाला के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जिगरा' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी अच्छी हुई थी, लेकिन महज 3 दिन के बाद ही आलिया भट्ट की मूवी की शामत आ गई और फिल्म का कलेक्शन धड़ाम हो गया।

सोमवार के बाद करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के मंगलवार के आंकड़े भी सने आ गए हैं। चलिए देखते हैं इंडिया और वर्ल्डवाइड फिल्म की अब तक पांच दिनों में टोटल कितनी कमाई हुई है।

मंगलवार को कैसी रही 'जिगरा' की हालत?

आलिया भट्ट और वेदांग रैना (Vedang Raina) स्टारर फिल्म 'जिगरा' को दो भाषाओं में रिलीज किया गया था। RRR एक्ट्रेस की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट साउथ में भी है, इस बात को ही ध्यान में रखते हुए मूवी को हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया।

यह भी पढ़ें: Jigra Box Office Day 4 : विवादों से भी जिगरा को नहीं हुआ कोई फायदा, सोमवार को गिरा फिल्म का कलेक्शन

हिंदी भाषा में तो जिगरा की ओपनिंग फिर भी 4.50 करोड़ से हुई थी, लेकिन अन्य भाषा में मूवी को फ्राइडे ओपनिंग भी लाखों में ही मिली। फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए मंगलवार को पांच दिन पूरे हो चुके हैं।

जिगरा पोस्टर- IMDB

मंगलवार को हिंदी भाषा में जहां सिंगल डे पर आलिया की इस फिल्म ने 1.69 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरी तरफ तेलुगु में फिल्म सिर्फ 2 लाख रुपए ही कमा पाई है।

जिगरा 5 डेज कलेक्शन 

वर्ल्डवाइड  28 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  19.94 करोड़ रुपए
हिंदी  1.69 करोड़ रुपए/टोटल- 19.79 करोड़ रुपए
तेलुगु  2 लाख रुपए/ 15 लाख रुपए 
ओवरसीज  6 करोड़ रुपए

पांच दिनों में 'जिगरा' के खाते में आए इतने करोड़

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिगरा ने हिंदी भाषा में 5 डेज के अंदर टोटल 19.79 करोड़ और तेलुगु में 15 लाख का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म अब तक महज 19.94 करोड़ तक का कलेक्शन ही कर पाई है।

जिगरा पोस्टर- IMDB

हालांकि, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई ठीकठाक चल रही है और मूवी ने टोटल 28 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। जिगरा की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। मूवी में आलिया का किरदार 'सत्या' का है, जो पिता के आत्महत्या करने के बाद अपने भाई की देखभाल अकेले करती है। जब उसका भाई ड्रग्स के झूठे केस में फंसता है, तो उसे बचाने के लिए 'सत्या' कुछ भी कर गुजरती है।

यह भी पढ़ें: बचपन से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Alia Bhatt, राहा कपूर की मम्मी ने अब किया शॉकिंग खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।