यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khel Khel Mein Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म के साथ हो गया बड़ा खेल, तीसरे दिन दोगुना हुआ कलेक्शन
Khel Khel Mein Day 3 Box Office स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म खेल खेल में को भी 15 अगस्त के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। कमाई ...और पढ़ें

HighLights
- खेल खेल में की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- तीसरे दिन अक्षय की फिल्म का प्रदर्शन कैसा
- कमाई के मामले में पिछड़ी रही है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khel Khel Mein Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए फिल्म खेल खेल में एक वरदान के तौर पर देखी जा रही थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके निराशाजनक प्रदर्शन से उनके फैंस की चिंता को और अधिक बढ़ा दिया है।
हालांकि, रिलीज के तीसरे दिन खेल खेल में ने वीकेंड का फायदा उठाने की भरपूर कोशिश की है। लेकिन क्या तीसरे दिन अक्की की फिल्म को राहत की सांस मिली है, उसका अंदाजा फिल्म की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट से लगा सकते हैं।
क्या खेल खेल में की कमाई में आया सुधार
मल्टी स्टारर फिल्म और 15 अगस्त की छुट्टी के बावजूद खेल खेल में ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करने में सफल नहीं रहीं। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी मूवी को उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। अब इस बात की पुष्टि शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने ने भी कर डाली है।
ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein Box Office Day 2: दूसरे दिन शॉकिंग रहा कलेक्शन, क्या 'खेल खेल में' खेल पाएगी लंबी पारी?

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार खेल खेल में ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 4 करोड़ का कारोबार किया है। जोकि शुक्रवार की कमाई से लगभग दोगुना है। लेकिन मेकर्स के लिए फायदे का सौदा नहीं लग रहा है। अगर इस हिसाब से खेल खेल में का कलेक्शन चलता रहा तो मूवी अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।
खबरें और भी
खेल खेल में कलेक्शन का ग्राफ
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 5.05 करोड़ |
| दूसरा दिन | 2.05 करोड़ |
| तीसरा दिन | 4 करोड़ |
| कुल | 11 करोड़ |
कॉमेडी में भी नहीं चला अक्षय का सिक्का
अक्षय कुमार के लिए पिछले 3 साल बेहद बुरे दौर से गुजरे हैं। एक्शन और सोशल मुद्दे की मूवीज के बाद अक्षय की वापसी कॉमेडी मूवीज हुई, लेकिन उनका कमबैक अब तक अधिक असरदार नहीं रहा है।