Krishnavataram Box Office: 'कृष्णावतारम' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 15 दिन में फिल्म पर जमकर हुई 'धनवर्षा'
सिद्धार्थ गुप्ता की फिल्म 'कृष्णावतारम' बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। 15 दिनों बाद अब फिल्म अपना बजट निकालने के करीब पहुंच गई है।
-1779462267854_m.webp)
कृष्णावतारम पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'कृष्णावतारम- पार्ट 1'(Krishnavataram Part-1) का जादू इस वक्त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। भगवान कृष्ण के किरदार में फैंस सिद्धार्थ गुप्ता को बहुत पसंद कर रहे हैं। 15 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ की कमाई की है और बजट निकालने से 'कृष्णावतारम' कितना दूर है, देखें फिल्म के आंकड़े।
कृष्णावतारम ने की 15 दिनों में की बेहतरीन कमाई
बिना किसी प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी कृष्णावतारम 'धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)', भूत बंगला और दृश्यम 3 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार राम मोरी के उपन्यास 'सत्यभामा' पर बेस्ड इस मूवी ने महज 15 दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 24.72 करोड़ तक का कर लिया है। अब यह फिल्म 30 करोड़ कमाने की तरफ बहुत ही स्पीड से बढ़ रही है।
इस माइथोलॉजिकल फिल्म को मुख्य रूप से हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। रिलीज के 15वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 85 लाख की कमाई की, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.11 करोड़ का हुआ है।
यह भी पढ़ें- Krishnavataram Box Office Day 11: दूसरे संडे भी नहीं थमी 'कृष्णावतारम' की रफ्तार, 11वें दिन की धांसू कमाई
![]()
दृश्यम 3 की दस्तक से साउथ बॉक्स ऑफिस पर घटी कमाई
हिंदी के अलावा यह फिल्म तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी अच्छा बिजनेस कर रही थी। हालांकि 'दृश्यम-3' (Drishyam 3)के आने से मूवी की कमाई पर फर्क जरूर पड़ा है, क्योंकि तेलुगु भाषा में मूवी ने 15वें दिन कुल 9 लाख की कमाई की है, जबकि तमिल में फिल्म का कलेक्शन महज 1 लाख का हुआ है।
![]()
कृष्णावतारम ने दुनियाभर में अभी तक 29.15 करोड़ तक की कमाई कर ली है। निर्देशक हार्दिक गज्जर ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि मूवी का बजट 60 करोड़ के आसपास का है, ऐसे में मूवी को अभी भी उसे रिकवर करने के लिए 30 करोड़ रुपए और चाहिए। आपको बता दें कि फिल्म की सांस्कृतिक और भावनात्मक गहराई को देखते हुए इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिसका फायदा फिल्म को आने वाले समय में हो सकता है।
