Krishnavataram के 'कन्हैया' ने 12 साल तक झेला रिजेक्शन, बड़े फिल्ममेकर ने 'हैंडसम' बताकर किया था फिल्म से बाहर
अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने 'कृष्णावतारम' में भगवान कृष्ण की भूमिका से पहचान बनाई, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने 12 साल तक संघर्ष झेला। ...और पढ़ें

सिद्धार्थ गुप्ता ने 12 साल तक झेला रिजेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में नजर आए एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) की परफॉर्मेंस को सराहा गया। वह म्यूजिक वीडियो 'वास्ते' से पॉपुलर हुए थे, लेकिन उन्हें फिल्मों में आने में करीब 7 साल का वक्त लग गया।
बतौर आउटसाइडर सिद्धार्थ गुप्ता के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करना आसान नहीं रहा। 12 साल तक उन्होंने रिजेक्शन झेला। कभी फिल्म मिली, लेकिन बन नहीं पाई। कई बार तो उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। एक बार तो बड़े डायरेक्टर ने उनसे तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया और एक फिल्म भी बनाने लगे, लेकिन ऐन वक्त में उन्हें 'ज्यादा हैंडसम' बताकर रिप्लेस कर दिया गया।
12 साल तक सिद्धार्थ ने झेला रिजेक्शन
अब कृष्णावतारम से तारीफ बटोर रहे सिद्धार्थ गुप्ता की बहन ने एक इंटरव्यू में एक्टर के संघर्ष के बारे में बात की है। अपने भाई सिद्धार्थ को पहली बार स्क्रीन पर देखकर कोमल गुप्ता इमोशनल हो गईं। उन्होंने ह्मूंस ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में बताया, "मैंने 12 साल से ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री को अपने छोटे भाई का दिल तोड़ते हुए देखा। एक दिन जब मैंने आखिरकार टीवी चालू किया और उसे कृष्ण के रूप में देखा, तो मैं फूट-फूटकर रो पड़ी।"
कॉर्पोरेट वर्ल्ड छोड़ चुनी एक्टिंग
सिद्धार्थ गुप्ता की बहन ने बताया कि उनके भाई B.Tech की डिग्री ले चुके हैं और वह किसी भी बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में काम कर सकते थे लेकिन सिद्धार्थ ने मुश्किल राह चुनी और अपने पैशन को फॉलो किया। उनकी बहन ने कहा, "एक ऐसे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना, वो भी आउटसाइडर होकर जहां अक्सर सिर्फ टैलेंट के लिए जगह नहीं मिल पाती।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Krishnavataram की 'सत्यभामा' कौन हैं? 16 की उम्र में शुरू किया अपना बिजनेस, नानी हैं UP की राज्यपाल
फिल्म से अचानक रिप्लेस हो गए थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ गुप्ता को इंडस्ट्री के एक बड़े फिल्ममेकर ने एक फिल्म से यह कहकर निकाल दिया कि वह बहुत हैंडसम हैं और रोल के लिए फिट नहीं हैं। इस बारे में उनकी बहन ने बताया, "सालों तक मैंने उन्हें फिल्में साइन करते, महीनों तक उनकी तैयारी करते, हर स्क्रीन टेस्ट पास करते देखा और आखिर में, ठीक आखिरी मौके पर वह प्रोजेक्ट ही बंद हो जाता था।
एक बार तो उन्हें भारत के सबसे बड़े फिल्ममेकर ने एक्सक्लूसिव तौर पर साइन कर लिया था। उन्हें तीन साल तक किसी और के साथ काम करने की इजाजत नहीं थी और जब सब कुछ फ्लोर पर जाने के लिए तैयार था, तो उन्हें फिल्म से यह कहकर निकाल दिया गया कि, 'तुम इस रोल के लिए कुछ ज्यादा ही हैंडसम हो।'
कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ गुप्ता की बहन ने बताया कि तीन साल पहले उन्हें अपने सब्र का फल मिला। उन्हें कृष्णावतारम में साइन किया गया। यह फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने अब तक 20 करोड़ रुपये के करीब नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।