Krishnavataram Box Office Day 6: कृष्ण लीला की दीवानी हुई जनता, मंगलवार को कृष्णावतारम की बंपर की कमाई
लेटेस्ट माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म कृष्णावतारम कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें
-1778594546585_m.webp)
कृष्णावतारम ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कृष्णावतारम का कमाल
छठे दिन कृष्णावतारम पार्ट 1 ने किया बंपर कलेक्शन
अब तक इतने करोड़ का कारोबार कर चुकी है माइथोलॉजिकल फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है तो वह अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता की लेटेस्ट फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम है। निर्देशक हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल मूवी ने सही मायनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है और कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।
रिलीज के छठे दिन भी कृष्णावतारम ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस मूवी ने कितना कारोबार किया है।
कृष्णावतारम की छठे दिन की कमाई
फिल्म कृष्णावतारम को बीते 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी को लेकर कोई ज्या प्रमोशन और शोर-शराबा देखने को नहीं मिला। लेकिन जब से इस माइथोलॉजिकल मूवी ने बड़े पर्दे पर दस्त दी है, इसकी चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के गले में कांटे की तरह अटकी Bhooth Bangla, 'कृष्णावतारम' सहित इन 4 फिल्मों का मंडे को कैसा हाल?
![]()
रिलीज के छठे दिन भी कृष्णावतारम ने अपनी बंपर कमाई से हर किसी को हैरान किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णावतारम पार्ट-1 करीब 1.50 करोड़ का बिजनेस किया है, जोकि सोमवार की तुलना में अधिक है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि कृष्णावतारम ने फैंस के दिलों को जीत लिया है और कमर्शियल तौर पर ये मूवी अच्छी परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है।
![]()
गौर किया जाए छोटी कास्ट और कम बजट में बनने वाली कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम के अब तक नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो कमाई का आंकड़ा 10 करोड़ के पार जा पहुंचा है, जो ये बताने के लिए काफी है, सही मायनों में इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है। कुल मिलाकर कहा जाए भगवान कृष्ण की कृष्ण लीला की फिक्शन कहानी थिएटर्स में मस्ट वॉच बन गई है।
खबरें और भी
इस फिल्म पर भारी पड़ी कृष्णावतारम
बॉक्स ऑफिस पर कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम और कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला। हालांकि, कृष्णावतारम एक दिन पहले रिलीज हुई। इसके बावजूद इस पौराणिक कहानी वाली मूवी ने कमाई के मामले में कपिल शर्मा और नीतू सिंह की मल्टी स्टारर मूवी को पछाड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है।