Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Krishnavataram Collection: वीकेंड पर कृष्णावतारम् की Box Office पर चांदी, दुनियाभर में छापे करोड़ों; यूपी में टैक्स फ्री

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:26 AM (IST)

    7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Krishnavataram बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म की वीकेंड पर कमाई- ...और पढ़ें

    वीकेंड पर कृष्णावतारम् पर हुई धनवर्षा

    वीकेंड पर कृष्णावतारम् पर हुई धनवर्षा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर कृष्णावतारम् पार्ट 1: द हार्ट (ह्रदयम) (Krishnavataram Part 1: The Heart) ने 7 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस डिवोशनल फिल्म को हार्दिक गज्जर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने इन चार दिनों में सबसे ज्यादा वीकेंड पर कमाई की है।

    'कृष्णावतारम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    कृष्णावतारम् ने पहले दिन यानी गुरुवार को 50 लाख के साथ ठीकठाक ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाई और 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म की कमाई और बढ़कर 2.70 करोड़ रुपये हो गई। वहीं वीकेंड की बात करें तो सबसे ज्यादा फिल्म ने रविवार को ही कमाई की है।

    krishna (7)

    सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार को Devotional Film ने टोटल 4.19 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन लगभग 8.67 करोड़ की कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें- Dadi Ki Shaadi Box Office: कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' ने किया सरप्राइज, कमाई में 50 प्रतिशत आया उछाल

    यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

    'कृष्णावतारम पार्ट 1' को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को लोक भवन में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद इस फैसले का ऐलान किया। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जाएं, ताकि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ सकें।

    कृष्णावतारम् के बारे में

    हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट और निवाशिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

    खबरें और भी

    krishna (8)

    यह फिल्म व्यास द्वारा रचित हिंदू संस्कृत ग्रंथ 'ब्रह्म वैवर्त पुराण' पर आधारित है। इसमें उन घटनाओं को दर्शाया गया है जो भगवान कृष्ण के राधा से अलग होने के बाद, तथा उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके जीवन के दौरान घटित हुईं। यह फिल्म कृष्ण के जीवन को सत्यभामा के नजरिए से दिखाती है।

    यह भी पढ़ें- Krishnavataram Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छा गए 'श्रीकृष्ण', संडे को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल