Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dadi Ki Shaadi Box Office: कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' ने किया सरप्राइज, कमाई में 50 प्रतिशत आया उछाल

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:27 PM (IST)

    कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म दादी की शादी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़ा यूटर्न लिया है। ...और पढ़ें

    दादी की शादी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दादी की शादी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर दादी की शादी का प्रदर्शन

    2. तीसरे दिन अचानक से बढ़ गई कमाई

    3. बंपर उछाल के साथ चर्चा में दादी की शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किस किसको प्यार करूं 2 के बाद बतौर अभिनेता कपिल शर्मा ने नई फिल्म दादी की शादी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है। बीते शुक्रवार को कपिल की मल्टी स्टारर फिल्म दादी की शादी सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म में वेटरन एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी अहम किरदार निभाया है।

    ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत हासिल करने वाली दादी की शादी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तीसरे दिन बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि रविवार को इस मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

    दादी की शादी कलेक्शन

    8 मई को दादी की शादी की थिएटर्स में रिलीज हुई है। एक फैमिली ड्रामा मूवी के तौर पर इस मूवी की चर्चा सिनेमाई गलियारे में खूब हो रही है। रिलीज के पहले खराब शुरुआत हासिल करने के बाद दूसरे दिन इस मूवी ने वापसी की कोशिश। अब रिलीज के तीसरे दिन दादी की शादी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कमबैक किया है।

    यह भी पढ़ें- कपूर खानदान की सबसे खूबसूरत बेटी, 45 की उम्र में कर रहीं डेब्यू; Ranbir Kapoor से रिद्धिमा को मिली ये सलाह

    dadikishaadi

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन कपिल शर्मा और नीतू सिंह की दादी की शादी ने करीब 1.75 करोड़ का कारोबार किया है, जिसकी बदौलत शनिवार की तुलना में मूवी के बिजनेस में लगभग 50 प्रतिशत उछाल दर्ज हुआ है, जो ये बताने के लिए काफी है, दर्शक इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

    खबरें और भी

    dadi ki shaadi box office (1)

    हालांकि, क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से दादी की शादी को कुछ खास अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं, उसके बावजूद अगर ये फिल्म करोड़ों में नोट छाप रही है, तो यकीनन तौर पर ये सरप्राइजिंग फैक्टर है। गौर किया जाए अब दादी की शादी की कुल कमाई की तरफ तो पिछले तीन दिनों में इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक नेट 3.50 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

    इस मूवी से हुआ क्लैश

    दादी की शादी की कम कमाई का कारण बॉक्स ऑफिस क्लैश रहा है। दरअसल कपिल शर्मा की ये मूवी कृष्णावतारम भाग 1 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मौजूदा समय में कमाई के मामले में कृष्णावतारम भाग 1 फिल्म दादी की शादी से आगे निकलती हुई नजर आई है। 

    यह भी पढ़ें- 'दादी की शादी' के डॉयलाग राईटर बंटी राठौर कौन हैं? इस फिल्म से 45 की उम्र में डेब्यू करेंगी ऋषि-नीतू की बेटी रिद्धिमा