Krishnavataram Box Office Day 11: दूसरे संडे भी नहीं थमी 'कृष्णावतारम' की रफ्तार, 11वें दिन की धांसू कमाई
Krishnavataram Box Office Collection Day 11: पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम ने दूसरे रविवार को धमाकेदार कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें

कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) का राज जारी है। सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर कृष्णावतारम के कारोबार पर हालिया फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' असर नहीं डाल पाई। यह फिल्म दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ खड़ी रही।
7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कृष्णावतारम को लेकर भले ही शुरू में ज्यादा बज न हो, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि 11 दिन बाद भी फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है और यह करोड़ों में नोट छाप रही है।
कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कृष्णावतारम जब से रिलीज हुई है, फिल्म की कमाई करोड़ों में हुई है। भले ही वीकडेज में फिल्म ने 2 करोड़ से कम कमाया, लेकिन शनिवार को कमाई में तगड़ा उछाल आया था और अब रविवार को भी ऐसा ही हुआ।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड्स के मुताबिक, कृष्णावतारम की कमाई में दूसरे रविवार को तगड़ा उछाल आया है। शनिवार को जहां फिल्म ने 2.30 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं रविवार यानी 11वें दिन फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये का शुरुआती कारोबार कर लिया है। फिल्म का कुल कारोबार 20 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 23 करोड़ से ऊपर है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Krishnavataram Box Office Day 6: कृष्ण लीला की दीवानी हुई जनता, मंगलवार को कृष्णावतारम की बंपर की कमाई
उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री है कृष्णावतारम
निर्देशक हार्दिक गज्जर की कृष्णावतारम यूपी में टैक्स फ्री (Tax-Free) है जिससे इस फिल्म को और भी फायदा मिला है। टैक्स-फ्री होते ही UP और दिल्ली NCR समेत जगहों पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'ब्रह्मवैवर्त पुराण' पर आधारित यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन को राधा से अलग होने के बाद, उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के नजरिए से दिखाती है। फिल्म में कहानी को मुख्य रूप से सत्यभामा (संस्कृति जयाना) के दृष्टिकोण से पेश किया गया है। फिल्म कृष्ण की भूमिका में सिद्धार्थ गुप्ता है।