Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 4 Collection: 'मैदान' को मिला रविवार का फायदा, अजय देवगन की फिल्म ने चौथे दिन लगाई लंबी छलांग

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 11:42 PM (GMT+05:30)

    अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। अपने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने रविवार को कमाई के मामले में लंबी छलां ...और पढ़ें

    चौथे दिन मैदान ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)
    चौथे दिन मैदान ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. चौथे दिन मैदान ने की इतनी कमाई
    2. फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा
    3. कमाई में लगाई ऊंची छलांग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 4 Box Office Collection: अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म 'मैदान' ईद के खास दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिला। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने अजय देवगन के अभिनय की भी जमकर तारीफ की और यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी चल रही है।

    हालांकि, ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बाद भी अमित शर्मा के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अब हर दिन अच्छी कमाई कर रही है। वीकेंड पर इस मूवी ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है। अब इसके चौथे दिन की कमाई भी समाने आ गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितने नोट छापे हैं।

    यह भी पढ़ें: Maidaan Day 3 Collection: तेज हुई 'मैदान' की रफ्तार, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल

    'मैदान' को वीकेंड का हुआ फायदा

    आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई सितारों ने 'मैदान' का रिव्यू किया था और अजय की तारीफ की थी। इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। ऐसे में यह अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 7 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। शनिवार को मैदान ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए और अब रविवार को भी इसने ऊंची छलांग लगाई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, 'मैदान' ने रिलीज के चौथे दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में इसकी टोटल कमाई 21.85  करोड़ रुपये की हो गई है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, सुबह तक इनमें बदलाव भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    अक्षय-टाइगर की फिल्म से हुआ सामना

    बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर 'मैदान' का सामना अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से हुआ है। उनकी ये मूवी भी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आई है।

    यह भी पढ़ें: Maidaan का रिव्यू करने से खुद को नहीं रोक पाए Shahid Kapoor, बोले- 'अच्छी फिल्में देखने लायक...'