Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 25 Box Office: रविवार को 'मैदान' ने बॉक्स ऑफिस पर खेला खेल, 25वें दिन की कमाई कर देगी हैरान

    Updated: Mon, 06 May 2024 12:09 AM (GMT+05:30)

    अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं। ऐसे में अभी तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चलते हुए 48 करोड़ से ज्यादा का कारोबार ...और पढ़ें

    वीकेंड पर नोट छाप रही है मैदान (Photo Credit: Instagram)
    वीकेंड पर नोट छाप रही है मैदान (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 25 Box Office Collection: अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को रिलीज हुए जल्द ही एक महीना पूरा होने वाला है। ऐसे में अभी तक गिरते-पड़ते यह फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नॉन वीकेंड पर सुस्त पड़ जाती है और वीकेंड पर अच्छा खासा बिजनेस कर लेती है।

    इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इस पूरे हफ्ते लाखों में कमाई करने वाली 'मैदान' को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है और फिल्म की कमाई में 25वें दिन बढ़त देखने को मिली है। चलिए जानते हैं कि रिलीज के 25वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें: Maidaan Day 24 Box Office: वीकेंड पर 'मैदान' ने नहीं टेके घुटने, 24वें दिन कमाई में हथिया लिया बॉक्स ऑफिस

    वीकेंड पर नोट छाप रही है मैदान

    अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैदान' बीते महीने ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक है, जिसमें अभिनेता ने उन्हीं का किरदार निभाया है। दर्शकों ने उनकी इस मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी कमाई में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी देखने को मिली।

    इसी हफ्ते लाखों में कमाई करने वाली इस फिल्म को अब रविवार की छुट्टी होने का फायदा मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'मैदान' ने 25वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और अभी तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 48.40 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    हर छुट्टी पर पैसा छापती है मैदान

    अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म 'मैदान' को हर छुट्टी का अच्छा फायदा मिल रहा है। पहले लेबर डे और अब रविवार को इसने 1 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। आने वाले हफ्ते में यह फिल्म धीरे-धीरे कमाई करते हुए 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Maidaan Day 23 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं 'मैदान', 23वें दिन कलेक्शन में मची उथल-पुथल