Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani 3 Box Office Prediction: बॉर्डर 2 को पटखनी देने आई 'मर्दानी 3', पहले ही दिन होगी नोटों की बरसात!

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 03:53 PM (IST)

    रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है जिससे पहले दिन बढ़िया कमाई की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    मर्दानी 3 का एडवांस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मर्दानी 3 का एडवांस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 साल बाद रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने फिर से इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में बड़े पर्दे पर वापसी की है। YRF की कॉप थ्रिलर मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी मर्दानी 3 (Mardaani 3) को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। अब आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई है और पहले दिन यह रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

    अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी कॉप थ्रिलर मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक नए क्राइम को साफ करती हुई दिखाई दीं। फिल्म में उनके साथ खलनायिका की भूमिका में मल्लिका प्रसाद हैं। रानी की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अब उम्मीद है कि मर्दानी 3 भी धांसू कलेक्शन कर सकती है और इसका अंदाजा फिल्म के एडवांस कलेक्शन से साफ लगाया जा रहा है।

    मर्दानी 3 का एडवांस कलेक्शन

    मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। दो दिन पहले शुरू हुई बुकिंग में रानी की फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मर्दानी 3 ने अभी तक एडवांस बुकिंग 1.16 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और ब्लॉकसीट्स के साथ यह आंकड़ा 2.33 करोड़ रुपये है।

    Rani Mukerji Mardaani 3

    मर्दानी 3 को मिले इतने शोज

    ओपनिंग डे पर मर्दानी 3 के कुल 39056 टिकट्स बिकी हैं। इस फिल्म को 2D हिंदी में रिलीज किया गया है और इसे कुल 5024 शोज मिले हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में कमाई सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (29.26 लाख), दिल्ली (23.14 लाख), वेस्ट बंगाल (6.82 लाख), तेलंगाना (5.92 लाख), तमिलनाडु (5.22 लाख) और मध्य प्रदेश (4.16 लाख) में कमाई की है।

    खबरें और भी

    पहले दिन कितना कमाई मर्दानी 3?

    मर्दानी 3 की एडवांस कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि रानी मुखर्जी की फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग कर सकती है। अभी तक फिल्म ने ढाई के करीब कारोबार कर लिया है। अभी देखते हैं कि शुक्रवार तक फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना होता है।

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 X Review: क्राइम को खत्म करने आईं Rani Mukerji क्या कहानी के साथ कर पाईं न्याय? दर्शकों का आया फैसला

    Mardaani 3 Collection

    मर्दानी-मर्दानी 2 का कलेक्शन

    बता दें कि मर्दानी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और लाइफटाइम कलेक्शन 47.57 करोड़ रुपये था। वहीं, 2014 में रिलीज हुई मर्दानी ने भी पहले दिन 3.46 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने टोटल कलेक्शन भारत में 35.82 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Advance Booking: क्‍या Border 2 को टक्‍कर दे पाएगी Mardaani 3? रानी मुखर्जी के कमबैक पर फैंस की निगाहें