Mastiii 4 Box Office Collection: रविवार को हुई जमकर मस्ती! कॉमेडी फिल्म ने वीकेंड पर की धुआंधार कमाई
Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: लेटेस्ट कॉमेडी मूवी मस्ती 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और बॉक्स ...और पढ़ें

मस्ती 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
21 नवंबर को रिलीज हुई मस्ती 4
मिलाप जावेरी ने किया है निर्देशन
रविवार को कमाई में आया इतना उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mastiii 4 Day 3 Collection: लेटेस्ट रिलीज कॉमेडी फिल्म मस्ती एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ गई है। फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसकी चौथी फिल्म करीब 9 साल बाद रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट सेम है।
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी मस्ती 4 इसी महीने की 21 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। मगर फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है। इस फिल्म की कमाई में रविवार को उछाल देखने को मिला।
मस्ती 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय और आफताब शिवदसानी जैसे सितारों से सजी मस्ती 4 फुल ऑन कॉमेडी से भरी हुई है। मगर इस फिल्म को पहले दिन रोम-कॉम दे दे प्यार दे 2 जैसी ओपनिंग नहीं मिली। मस्ती 4 ने पहले दिन मात्र 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था और शनिवार यानी दूसरे दिन भी कारोबार यही रहा था।
भले ही पहले और दूसरे दिन फिल्म की कमाई कम रही हो, लेकिन तीसरे दिन कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मस्ती 4 ने तीसरे दिन यानी रविवार को 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी की फिल्म की कमाई में 25 लाख रुपये की बढ़त हुई है। अब देखते हैं कि नॉन-वीकेंड्स में इस फिल्म का क्या हाल होता है।
यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Review: ना कॉमेडी, ना कहानी...मस्ती के नाम पर एडल्ट जोक्स के साथ परोसी फूहड़ता
दे दे प्यार दे 2 के आगे नहीं टिकी मस्ती 4
मस्ती 4 के आने से पहले अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर मूवी दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) रिलीज हुई थी, जो पिछले 10 दिन से बढ़िया कारोबार कर रही है। एक तरफ मस्ती 4 ने रविवार को 3 करोड़ की कमाई की, दूसरी ओर दे दे प्यार दे 2 ने साढ़े चार करोड़ कमाए हैं। 10 दिन में फिल्म का कारोबार 61 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।