Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haunted 3D से लेकर इन 5 फिल्मों को हल्के में लेना पड़ा भारी, एक ने की 9 हजार करोड़ की कमाई; 2026 में बनी विनर

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:57 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर 2 जैसी फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया ही, लेकिन 2026 इस हाफ ईयर में कई ऐसी फिल्में भी आईं, जो बहुत अंडरेटेड थीं, लेकिन उन्होंने ...और पढ़ें

    2026 में इन 5 फिल्मों ने किया उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    2026 में इन 5 फिल्मों ने किया उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 2026 में इन अंडरेटेड फिल्मों ने किया धांसू बिजनेस

    2. दुनियाभर में ही नहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी उड़ाया गर्दा

    3. किसी ने 9 हजार करोड़, तो किसी का हुआ 300 करोड़ का बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 का हाफ ईयर बीत चुका है, जिसमें हिंदी-साउथ और हॉलीवुड की कई छोटी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों का शोर बहुत रहा और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खुद को साबित भी किया।

    हालांकि, इन बड़ी फिल्मों के बीच कुछ ऐसी फिल्में भी सिनेमाघरों में आईं, जिनसे कमाई की बहुत उम्मीद नहीं थी, लेकिन इन्होने सभी को गलत साबित कर दिया। 2026 की कौन सी हैं वह फिल्म, जिसने सबकी नाक के नीचे से उड़ाई करोड़ों की रकम और बनी इस साल की विनर, पढ़ें डिटेल्स:

    ऑब्सेशन (Obsession)

    हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन का खुमार न सिर्फ विदेशी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला, बल्कि भारतीय ऑडियंस को भी यह मूवी खूब भाई। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7.5 करोड़ के बजट में बनी ऑब्सेशन ने भारत में तकरीबन 98 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कलेक्शन 3,501 करोड़ तक का हुआ। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने कुल 1,285 करोड़ तक कमाई की।

    यह भी पढ़ें- 90 के दशक में एक ही दिन पर रिलीज हुईं 3 बड़ी फिल्में, बिल्कुल सेम थी तीनों की कहानी, एक को मिला था नेशनल अवॉर्ड

    Obsession 2026 horror film  (1)

    मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

    नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' जो भी थिएटर से निकला, उसकी आंखों में आंसू थे और जुबान पर तारीफ। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भले ही स्लो शुरुआत मिली हो, लेकिन यह फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। 19 दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां नेट कलेक्शन 49.55 करोड़ तक पहुंचा है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड मूवी 75.52 करोड़ तक कमा चुकी है।

    खबरें और भी

    main wapas aaunga movie review

    हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Echoes of the Past)

    मिथुन चक्रवर्ती के लाडले बेटे मिमोह एक बार फिर से ऑडियंस को हॉरर की दुनिया में लेकर जाने में बिल्कुल सफल रहे हैं। उनकी फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बज बिल्कुल भी नहीं था। इसके बावजूद मूवी को सिनेमाघरों में एक अच्छी ऑडियंस मिली। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18.58 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 21.72 करोड़ का कलेक्शन किया।

    haunted

    करुप्पु (Karuppu)

    सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म 'करुप्पु' इस साल की बड़ी साउथ फिल्मों में से एक थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर काफी हौच-पौंच मची हुई थी, जिसके कारण मूवी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी भी कम हो गई थी। हालांकि, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो मूवी ने कमाल कर दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर 310 करोड़ का बिजनेस किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का नेट कलेक्शन 198 करोड़ का हुआ।

    _ - 2026-07-01T205151.366

    माइकल

    माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज बनकर उभरी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 9 हजार 50 करोड़ तक का बिजनेस किया। इंडिया में माइकल का इतना ज्यादा क्रेज था कि फिल्म का कुल बिजनेस 70 करोड़ तक नेट पहुंचा। फिल्म को विदेशी क्रिटिक्स से काफी आलोचना मिली थी, इसके बावजूद फिल्म सफलता का परचम लहराने में सफल रही।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle ने दुनियाभर में गाड़े कमाई के झंडे, झमाझम हुई नोटों की बारिश