विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirai Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 'चमकी' फिल्म, कुछ नया और धांसू देखना है तो बेस्ट ऑप्शन है 'मिराई'

Published: Sat, 13 Sep 2025 09:43 PM (GMT+05:30)

Mirai Box Office Collection तेजा सज्जा की मिराई एक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म है जो कई भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म ...और पढ़ें

कितना था मिराई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
कितना था मिराई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 12 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म
  2. तेजा सज्जा ने निभाया दमदार किरदार
  3. कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनु-मान (Hanu-Man) की सफलता के बाद अभिनेता तेजा सज्जा अपनी अगली रिलीज 'मिराई' लेकर आए। यह एक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म है जिसे हिंदी, तेलुगु के साथ कई अन्य भाषा में रिलीज किया गया। साउथ में ये फिल्म सितंबर की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। नतीजतन, इसे ऑडियंस से सकारात्मक रिव्यू मिले।

12 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म

मूल रूप से 5 सितंबर को रिलीज होने वाली "मिराई" को भारी वीएफएक्स काम के कारण सिनेमाघरों में देरी से रिलीज किया गया। 12 सितंबर को यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में रिलीज हुई। यह 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Mirai Collection Day 1: तेजा सज्जा की 'मिराई' का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, धुआंधार कमाई के साथ खोला खाता

कितना रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की शानदार कमाई के साथ ओपनिंग ली। वहीं अब इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 7.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 20.66 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्ल्डवाइड भी की धांसू कमाई

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म नए आंकड़े दर्ज कर रही है। तेजा ने एक्स पर घोषणा की कि फिल्म ने शुक्रवार को दुनिया भर में 27.20 करोड़ रुपये का ग्रास किया। पहले दिन की कमाई वाला एक पोस्टर शेयर करते हुए, तेजा ने दर्शकों को प्यार के लिए धन्यवाद दिया और लिखा, "आपके प्यार से हमेशा के लिए अभिभूत। इधे चरित्र, इधे भविष्यट्टू, इधे #MIRAI।"

क्या है मिराई की कहानी?

मिराई वेधा (तेजा) की कहानी है, जो बिना परिवार के पला-बढ़ा है और अब हैदराबाद में एक कबाड़खाना चलाता है। यहां वह नकली सामान बनाता है। विभा (रितिका) नाम की एक संन्यासिनी उसे दूर-दूर तक ढूंढ़ती है ताकि वह अपनी मां अंबिका (श्रिया) की भविष्यवाणी को पूरा कर सके। दूसरी ओर महावीर लामा, उर्फ़ काली तलवार (मनोज), विश्व प्रभुत्व की अपनी खोज में सम्राट अशोक द्वारा छोड़े गए नौ ग्रन्थों पर नियंत्रण हासिल कर रहा है। वेधा, महावीर को कैसे और क्या देर होने से पहले रोक पाता है, यही कहानी का बाकी हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- Mirai Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई तेजा सज्जा की 'मिराई', पहले दिन हुई बमफाड़ कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।