Mirzapur The Movie ने पहले दिन मचाया 'भौकाल', ओपनिंग डे पर ही मुन्ना भैया के सामने बिछ गया बॉक्स ऑफिस
मिर्जापुर: द मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कलेक्शन किया। कालीन भैया और मुन्ना भैया का खास भौकाल थिएटर में भी देखने को मिला।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर: द मूवी (Mizapur: The Movie) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने सबका ध्यान खींचा और फैंस बेसब्री से इसका थिएटर में रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।
एडवांस बुकिंग देखकर पहले ही हिंट मिल गया था कि फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग करेंगी और ऐसा ही कुछ मसला बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के कलेक्शन में देखने को मिल रहा है।
कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?
पहले दिन मिर्जापुर: द मूवी ने 22.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे इसका ग्रास इंडिया कलेक्शन 26.62 करोड़ रुपये हो गया है। मूवी की सबसे अधिक कमाई हिंदी वर्जन से हुई है। हिंदी वर्जन में फिल्म ने 22.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि तेलुगु में इसने 13 लाख रुपये की कमाई की। एक अनुमान के मुताबिक फिल्म 24 से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

हालांकि, अगर शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या और बढ़ती है तो कलेक्शन में तगड़ा उछाल आने की उम्मीद है। जब ये अनाउंस हुआ था कि मिर्जापुर सीरीज को फिल्म के तौर पर पेश किया जाएगा तब कई लोगों इसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे थे कि ये सक्सेस होगी। हालांकि मूवी की फैन फॉलोविंग ने साबित कर दिया कि मूवी को बंपर ओपनिंग पाने से कोई नहीं रोक सकता।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अधिकतर पॉजिटिव रिव्यू ही मिले इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। वीकेंड पर इसकी कमाई में तगड़ा उछाल आ सकता है।

वीकेंड पर कर सकती है तगड़ी कमाई
फिल्म निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बजट की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक, मिर्जापुर: द मूवी 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। ऐसे में, 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग शानदार होगी, और अगर वीकेंड में फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होती है, तो यह कुछ ही दिनों में अपने बजट को पार कर सकती है।
