विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वर्ल्डवाइड कमाई में 'हनुमान अंश' से काफी आगे निकली Mirzapur The Movie; छठे दिन बनी बॉक्स ऑफिस की 'बाहुबली'

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:35 AM (IST)

मिर्जापुर द मूवी का सिक्का भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर न चल रहा हो, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई के मामले ...और पढ़ें

मिर्जापुर- द मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ Photo- Instagram

मिर्जापुर- द मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ Photo- Instagram

HighLights

  1. 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार मिर्जापुर 

  2. दुनियाभर में छह दिनों की कमाई से हनुमान अंश को छोड़ा पीछे 

  3. अमेरिका सहित इन देशों में बाहुबली बनी पंकज त्रिपाठी की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) से ये तो उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस कर लेगी, लेकिन यह फिल्म भौकाल मचा देगी, ये शायद किसी ने नहीं सोचा था। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही हो, लेकिन पंकज त्रिपाठी की फिल्म भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं है। बुधवार को मिर्जापुर ने ऐसा कहर ढहाया कि हनुमान अंश को भी पीछे छोड़कर यह जादुई आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई। 

दुनियाभर में छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर-द मूवी का दबदबा

मिर्जापुर: द मूवी ने रिलीज ने शुरुआती वीकेंड पर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 132 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। मंगलवार को भी फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही और सिंगल डे पर मिर्जापुर ने ग्लोबली 22 करोड़ का कलेक्शन किया। अब क्राइम थ्रिलर फिल्म के बुधवार का हैरान करने वाला कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

सैकनिल्क डॉट कॉंम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रवि किशन-अली फजल स्टारर फिल्म ने 193.78 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने सिंगल दिन पर 17 करोड़ की कुल कमाई की है। यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से बस अब 7 करोड़ दूर है। 

mirzapur the movie

अमेरिका में मिर्जापुर-द मूवी ने मचाया है भौकाल

मिर्जीपुर द मूवी की विदेशी ऑडियंस के बीच किस कदर दीवानगी है, इस बात का अंदाजा आपको मूवी के छह दिन के ओवरसीज कलेक्शन से लग जाएगा। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में छठे दिन कुल 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 29 करोड़ तक पहुंच गई है।

Untitled design - 2026-09-02T173635.062

पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर फिल्म फॉरेन कंट्रीज में जहां सबसे अधिक बिजनेस कर रही है, वह अमेरिका और कनाडा है। यूएसए और कनाडा के मार्केट में मूवी ने अभी तक कुल 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं गल्फ कंट्रीज और अन्य देशों में भी मूवी काफी रफ्तार से भाग रही है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के मुकाबले वर्ल्डवाइड ज्यादा अच्छी कमाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- 34वें दिन 'मिर्जापुर द मूवी पर भारी पड़ी Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन से कर दिया हैरान

यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie ने छठवें दिन किया 'दंगल', बॉक्स ऑफिस की 'गद्दी' पर दिखा 'कालीन भैया' का भौकाल