Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mr and Mrs Mahi Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का खूब चला बल्ला, कमाई से उड़ाया गदर

    Updated: Fri, 31 May 2024 08:31 PM (IST)

    Mr and Mrs Mahi ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। करण जौहर निर्मित फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर काफ ...और पढ़ें

    मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. थिएटर्स में आई मिस्टर एंड मिसेज माही
    2. मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन किया इतना कारोबार
    3. जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव हैं लीड रोल में

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mr and Mrs Mahi Day 1 Box Office Collection: सिनेमाघरों में मई का महीना काफी सुस्त रहा। शुरुआती हफ्ते में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' रिलीज हुई और फिर पिछले हफ्ते मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' आ गई। इन दोनों फिल्मों को चुनौती देने मई के आखिरी शुक्रवार को 'मिस्टर एंड मिसेज माही' आ गये हैं।

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi Box Office) शरन शर्मा के निर्देशन में बनी है और पहले दिन ठीकठाक कलेक्शन करने का अनुमान है। 

    सावी से टक्कर के बावजूद नहीं हारी मिस्टर एंड मिसेज माही

    महेंद्र और महिमा की स्पोर्ट्स-रोमांस ड्रामा लोगों को पसंद आई है, यह पहले दिन के आंकड़े साफ जाहिर कर रहे हैं। फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। दिव्या खोसला (Divya Khosla) की 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' के साथ क्लैश के बावजूद जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म ने तगड़ा कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप में रेड फ्लैग हैं Janhvi Kapoor, ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर ऐसे रखती हैं नजर, खुद खोल दी पोल

    Mr and Mrs Mahi

    बॉक्स ऑफिस पर मिसेज माही ने मारा छक्का

    'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पहले दिन का कारोबार जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ का बिजनेस किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह मई के महीने में सबसे ज्यादा कमाई से ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। शुक्रवार को सिनेमा लवर्स डे भी था, इसलिए मूवी लवर्स के लिए टिकट 99 रुपये में मिल रहे थे। फिल्म के कलेक्शंस को फायदा मिला है। खैर, अब देखना होगा कि फिल्म शनिवार और रविवार को कैसा कारोबार करती है।

    क्या है मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी?

    'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। क्रिकेट के प्रति राजकुमार का जुनून और प्यार के खातिर मैदान में उतरीं जाह्नवी की केमिस्ट्री दर्शकों को भा गई है। महेंद्र बने राजकुमार का बचपन से क्रिकेटर बनने का सपना है, लेकिन वह किसी वजह से यह ख्वाब पूरा नहीं कर पाता है। हालांकि, महेंद्र के ख्वाब को पूरा महिमा (जाह्नवी) आती है। पेशे से डॉक्टर महिमा अपने पति के सपनों को जीती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mr And Mrs Mahi Review: क्रिकेट के लिए जुनून की कहानी मियां-बीवी की कलह पर अटकी, कहां बिगड़ा संतुलन?