Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Box Office Day 7: गदर 2 के आगे मुश्किल हुआ OMG 2 के लिए बिजनेस करना, फिर भी हफ्ते भर में कमा लिए करोड़ों

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 08:50 AM (IST)

    OMG 2 Box Office Collection Day 7 अक्षय कुमार पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओह माय गॉड 2 ने रिलीज के एक हफ्ते पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म न ...और पढ़ें

    OMG 2 Box Office Collection Day 7
    OMG 2 Box Office Collection Day 7

    नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 के लिए अब राह थोड़ी मुश्किल होते हुए नजर आ रही है। फिल्म ने पूरी कोशिश की, लेकिन सात दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। हालांकि, 100 करोड़ क्लब के बेहद नजदीक पहुंच गई है। आइए जानते हैं ओएमजी 2 ने 7 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

    गदर 2 बनी बड़ी चुनौती

    ओएमजी 2 एक गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है, जो कॉमेडी के तड़के साथ अपनी बात कहती है। फिल्म को ऑडियंस भी मिल रही है, लेकिन कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ओएमजी 2 तेजी से बिजनेस नहीं कर पा रही है। फिल्म के सामने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बन चुकी फिल्म गदर 2 भी सीने ताने खड़ी है, जो ओएमजी 2 के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ने फिर भी ठीक- ठाक बिजनेस कर लिया है।

    अक्षय की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत

    ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 10 करोड़ के साथ की थी। ओपनिंग डे के बाद वीकेंड पर फिल्म के बिजनेस में तेजी से उछाल आया। ओएमजी 2 ने दूसरे दिन 15.3 और तीसरे दिन 17.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

    एक हफ्ते में कैसा रहा बिजनेस

    ओएमजी 2 ने मंडे टेस्ट में भी अच्छा बिजनेस किया और सबसे ज्यादा कलेक्शन 15 अगस्त को रहा। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हालांकि, इसके बाद फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। पिछले दो दिनों में ओएमजी 2 को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

    खबरें और भी

    नीचे गिरा ओएमजी 2 का बिजनेस

    15 अगस्त के बाद ओएमजी 2 का कलेक्शन एकदम से धड़ाम  हो गया है। कलेक्शन 17 करोड़ से सीधा 7 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, अब फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन की रिपोर्ट आई है, जो दिखा रही है कि ओएमजी 2 का बिजनेस एक बार फिर नीचे गिर गया है।

    हफ्ते भर में ओएमजी 2 ने कमाए कितने करोड़

    Sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने देशभर में 17 अगस्त को लगभग 5.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 84.72 करोड़ हो गया है।

    • 1 दिन- 10.26 करोड़
    • 2 दिन- 15.30 करोड़
    • 3 दिन- 17.55 करोड़
    • 4 दिन- 12.06 करोड़
    • 5 दिन- 17.10 करोड़
    • 6 दिन- 7.75 करोड़
    • 7  दिन-  5.25  करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 84.72 करोड़