Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Day 12 Collection: 'पठान' की सुनामी ने बदल दिया बॉक्स ऑफिस का मौसम, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 11:14 AM (IST)

    Pathaan Box Office Collection Day 12 शाह रुख खान की इस कमबैक फिल्म पठान रॉकिंग बिजनस कर रही है। इंडिया के साथ ही दुनियाभर में यह मूवी काफी ज्यादा पसंद ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan (Right) and Pathaan Poster (Left)
    File Photo of Shah Rukh Khan (Right) and Pathaan Poster (Left)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Day 12 Collection: 'पठान' फिल्म की सफलता से शाह रुख खान ने अपने धमाकेदार कमबैक को इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। 'पठान' की सुनामी ने बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल दिया है। शाह रुख की यह कमबैक फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। दो हफ्तों बाद भी थिएटर्स में इस फिल्म का चार्म जारी है।

    पठान मूवी ने 12वें दिन भारत में 28 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 430 करोड़ के पार चली गई है। इसी के साथ फिल्म बहुत तेजी से 'केजीएफ 2' को लाइफटाइम कलेक्शन से पीछे छोड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। अब जानते हैं कि वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना कलेक्शन कर लिया।

    बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पठान'

    पहले हफ्ते की तरह दूसरे वीकेंड भी पठान फिल्म का जादू बरकरार है। 11वें दिन तक 420 करोड़ पार करते ही फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया। इस लिहाज से 'पठान' इतने कम समय में यह आंकड़ा छूने वाली हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है। बुलेट की रफ्तार से कमाई कर रही फिल्म पठान यश की 'केजीएफ 2' को भी धूल चटाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।

    'पठान' का टोटल कलेक्शन 428.90 करोड़ हो गया है। ताजा कलेक्शन के बाद यह मूवी यश की 'केजीएफ 2' (KGF 2) की लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 'केजीएफ 2' का लाइफटाइम कलेक्शन 434.70 करोड़ है और 'पठान' इस आंकड़े को छूने के बहुत करीब पहुंच गई है।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड 'पठान' ने छापे इतने करोड़

    पठान फिल्म की गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। 12वें दिन के कुल कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। महज 12 दिनों में 850 करोड़ कमा लेना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है।

    तमिल और तेलुगू में की इतनी कमाई

    पठान फिल्म हिंदी ऑडियंस के साथ-साथ तमिल और तेलुगू ऑडियंस को भी अच्छी लगी है। फिल्म ने साउथ में टोटल 15 करोड़ की कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office Day 12: 'दंगल' के बाद 'केजीएफ 2' को पछाड़ने निकली 'पठान', 12वें दिन की कमाई ने किया कमाल

    यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Death Anniversary: इस वजह से लता मंगेशकर ने नहीं की शादी, ताउम्र रहीं अकेली