Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Patni Aur Woh Do Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी आयुष्मान की फिल्म, बुधवार के आंकड़ों ने चौंकाया

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:25 AM (IST)

    आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। वहीं वर्ल्डवाइड कल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की। हालांकि मूवी अभी भी कार्तिक आर्यन अभिनीत अपनी पिछली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की बराबरी करने से बहुत पीछे है।

    कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?

    पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक धीमा शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया और फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे दिन इसका कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 3.50 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन के कुल कलेक्शन से 7.7% की वृद्धि दर्ज की गई।

    Ayushman

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 4: मंडे को करोड़ों लूट ले गई 'पति-पत्नी और वो दो', शॉकिंग रहा कलेक्शन

    वहीं छठवें दिन बुधवार के अर्ली ट्रेंड्स देखें तो अभी तक दो लाख रुपये का कलेक्शन हो चुका है। इस हिसाब से पति पत्नी और वो दो ने अब तक कुल 24.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में भी इसकी शानदार कमाई जारी है। वर्ल्डवाइड इसने अब तक 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    कार्तिक आर्यन की फिल्म से अभी बहुत दूर

    हालांकि ये आंकड़े कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत इसके पार्ट 1 की तुलना में कम हैं। 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन 9.1 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 12.33 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 84.56 करोड़ रुपये था। अब यह देखना बाकी है कि क्या इसकी अगली कड़ी इन आंकड़ों को पार कर पाएगी या नहीं। 'पति पत्नी और वो दो' के पास इस वीकेंड अपने नंबर सुधारने का पूरा समय है।

    खबरें और भी

    Photo shared by Ayushmann Khurrana on February 26, 2024 tagging @dsouzasunita_, @ishabhansali, @kunalgupta91, and @filmfare.

    मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी एक उलझे हुए लव ट्रायंगल की कहानी है, जो भ्रम, हास्य और रिश्तों के ड्रामे से भरपूर है। यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection: पांचवे दिन हुआ आयुष्मान खुराना की फिल्म का कमबैक, मंगलवार की कमाई ने चौंकाया