Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Patni Aur Woh Do Collection: पांचवे दिन हुआ आयुष्मान खुराना की फिल्म का कमबैक, मंगलवार की कमाई ने चौंकाया

    Updated: Tue, 19 May 2026 08:56 PM (IST)

    अभिनेता आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    पति पत्नी और वो दो कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    पति पत्नी और वो दो कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पांचवे दिन इतनी रही पति पत्नी और वो दो की कमाई

    2. बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है पति पत्नी और वो दो

    3. छाप छोड़ने में नाकाम रही आयुष्मान खुराना की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म पति पत्नी और वो दो जारी है। आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत और सारा अली खान स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है और संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

    हालांकि, रिलीज के पांचवे दिन पति पत्नी और वो दो ने कमाई के मामले में कमबैक करने की कोशिश की है, जिसका अंदाजा फिल्म की कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को इसका कारोबार कितना हुआ है।

    पति पत्नी और वो दो का कलेक्शन

    बीते शुक्रवार को फिल्म पति पत्नी और वो दो को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि आयुष्मान खुराना मूवी में लीड रोल में मौजूद है। फिल्म की कमजोर कहानी इसकी असफलता का कारण बनती हुई नजर आ रही है, इसके बावजूद मंगलवार को पति पत्नी और वो दो ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की कोशिश की है।

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 4: मंडे को करोड़ों लूट ले गई 'पति-पत्नी और वो दो', शॉकिंग रहा कलेक्शन

    pati patni aur woh do

    गौर किया जाए पति पत्नी और वो दो के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को आयुष्मान की इस मूवी ने वापसी करने की कोशिश की है और 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, कमाई का ये आंकड़ा उतना भी अच्छा और बड़ा नहीं है, जिसे देखकर मेकर्स की चिंता दूर कर सके। लेकिन सोमवार की तुलना में मंगलावर को फिल्म के कलेक्शन हल्की फुल्की बढ़ोत्तरी जरूर हुई है।

    खबरें और भी

    pati patni

    गौर किया जाए अब पति पत्नी और वो दो के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 25 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है, जोकि फिल्म की कमर्शियल परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहद कमजोर आंका जा रहा है।

    इन मूवीज की वजह से हुआ नुकसान

    15 मई को पति पत्नी और वो दो थिएटर्स में रिलीज हुई। इस दौरान तीन अन्य मूवीज ने भी बड़े पर्दे पर एंट्री मारी, जिनमें आईआईजेड, आखिरी सवाल और करप्पू मूवीज के नाम शामिल रहे। इन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते कहीं न कहीं पति पत्नी और वो दो कमाई के मामले में पिछड़ती हुई नजर आई है।

    यह भी पढ़ें- Box Office: तृषा कृष्णन की Karuppu बनी बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर', 'भूत बंगला' से लेकर Pati Patni Aur Woh Do ने की इतनी कमाई