Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 3: आयुष्मान की रोमांटिक कॉमेडी का हुआ कमबैक, संडे को हुई धुआंधार कमाई
अभिनेता आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में कमबैक कर लिया है। ...और पढ़ें

पति पत्नी और वो दो का कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर पति पत्नी और वो दो का कमबैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो के साथ सिनेमाघरों में वापसे कर चुके हैं। रोमांटिक कॉमेडी जॉनर वाली इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में कमर्शियल तौर पर सफल रही हैं, लेकिन आयुष्मान की पति पत्नी और वो दो को शुरुआती दिनों में अच्छी शुरुआत नहीं मिली।
लेकिन रविवार को पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है और धुआंधार कमाई कर के दिखाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी का कारोबार कितना हुआ है।
पति पत्नी और वो दो की तीसरे दिन की कमाई
15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पति पत्नी और वो दो को ओपनिंग डे पर कुछ खास अच्छी शुरुआत नहीं मिली। दूसरा दिन भी कमर्शियल तौर पर मूवी के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजरा। लेकिन अब रिलीज के तीसरे दिन पति पत्नी और वो दो ने वापसी कर ली है।
यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म की हुई 'चांदी', दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो पिछले तीन दिनों में सबसे अधिक है। इस तरह से रविवार को सही मायनों में पति पत्नी और वो दो ने सफलता हासिल की है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है।
#PatiPatniAurWohDo sees a healthy 52.28% growth on Saturday, which is definitely a positive sign... All eyes are now on Sunday to cover the shortfall of the opening day and ensure a decent weekend total.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 17, 2026
⭐️ #PPAWD [Week 1] Fri 4.38 cr, Sat 6.67 cr. Total: ₹ 11.05 cr.#India biz… pic.twitter.com/1PZu1w1c6Y
गौर किया जाए अब पति पत्नी और वो दो के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो पहले तीन दिन के भीतर आयुष्मान खुराना की इस मूवी ने 17 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, ओपनिग वीकेंड के लिहाज से फिल्म की कुल कमाई औसतन रही है। बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म खेल खेल में के बाद एक बार फिर से निर्देशक मुदस्सर अजीज पति पत्नी और वो दो के जरिए लोगों को फिर से हंसाने के लिए आ गए हैं।
मल्टी स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो
फिल्म पति पत्नी और वो दो कई फिल्मी सितारों से सजी हुई मूवी है। जिसमें आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसी अदाकाराएं अहम भूमिका में मौजूद हैं। बता दें कि आयुष्मान की पिछली फिल्म थामा भी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज मूवी साबित हुई थी।