Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 4: मंडे को करोड़ों लूट ले गई 'पति-पत्नी और वो दो', शॉकिंग रहा कलेक्शन

    Updated: Mon, 18 May 2026 09:04 PM (IST)

    Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने सोमवार को भी अच्छा बिजनेस किया है। ...और पढ़ें

    पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थामा के बाद फिर से आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) रोम-कॉम जॉनर के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान का रोमांस तीन-तीन अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिल रहा है।

    15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी। फिल्म की कमाई ने रविवार को बड़ा ट्विस्ट लिया और करोड़ों कमा डाले। अब बारी सोमवार की है।

    सोमवार की परीक्षा में रोम-कॉम ड्रामा 'पति पत्नी और वो दो' सफलता हासिल कर पाई है या नहीं, चलिए आपको चौथे दिन के शुरुआत बॉक्स ऑफिस डाटा के बारे में बताते हैं।

    आयुष्मान की फिल्म का कलेक्शन

    रिपोर्ट्स की मानें तो मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो दो' को बनाने में मेकर्स ने करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भले ही फिल्म बजट वसूलने में काफी पीछे है, लेकिन अगर पिछले तीन दिन का रिकॉर्ड देखें तो कमाई में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी आई है।

    मंडे को फिल्म की करोड़ों में कमाई

    सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। एक तरफ बड़ी से बड़ी फिल्में सोमवार यानी वीकडेज में डूब जाती हैं, लेकिन 'पति पत्नी और वो दो' ने वीकडेज में भी करोड़ों की कमाई कर डाली। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ने चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म की हुई 'चांदी', दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

    • पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
    • दूसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
    • तीसरा दिन- 7.75 करोड़ रुपये
    • चौथा दिन- 1.60 करोड़ रुपये

    टोटल नेट कलेक्शन- 19.10 करोड़ रुपये

    ग्रॉस कलेक्शन- 22.89 करोड़ रुपये

    pati patni aur woh do

    क्या है फिल्म की कहानी?

    मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो दो' की कहानी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रजापति की है जिसकी बीवी (वामिका गब्बी) एक पत्रकार है। दोनों की अच्छी-खासी मैरिड लाइफ में तब मुश्किलें पैदा हो जाती हैं, जब गलतफहमियों का सिलसिला शुरू हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 3: आयुष्मान की रोमांटिक कॉमेडी का हुआ कमबैक, संडे को हुई धुआंधार कमाई